यौन शोषण के तमाम आरोपों के बीच सीनेट से नियुक्ति की पुष्टि होने के कुछ ही घंटे बाद ब्रेट कावानाह ने अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश के रूप में शपथ ली। सीनेट की सुनवाई और कावानाह के शपथ ग्रहण के दौरान बड़ी संख्या में लोग कैपिटोल हिल पर प्रदर्शन करते रहे। 53 वर्षीय कावानाह की नियुक्ति की पुष्टि सीनेट में 50-48 मतों से हुई।
पद संभालने के बाद कावानाह का कहना है कि नियुक्ति की पुष्टि से पहले के घटनाक्रमों को लेकर उनके दिल में कोई ‘‘कड़वाहट नहीं’’ है और वह देश के अन्य न्यायाधीशों के साथ मिलजुल कर काम करेंगे। सप्ताहांत पर सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश बनने के बाद सोमवार को व्हाइट हाउस में आयोजित एक कार्यक्रम में कावानाह ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट नौ लोगों की टीम है और मैं इस टीम के साथ हमेशा मिलजुल कर काम करुंगा। सीनेट की पुष्टि की प्रक्रिया विवादास्पद और भावुक थी। वह प्रक्रिया खत्म हो गई है।
उन्होंने कहा कि अब मेरा ध्यान सर्वश्रेष्ठ न्यायाधीश बनने पर है। मैं कृतज्ञता से यह पद लेता हूं और मेरे दिल में कोई कड़वाहट नहीं है। इस बीच, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पुष्टि की प्रक्रिया के दौरान कावानाह और उनके परिवार को हुए भयानक दुख उन्हें उन्हें पहुंची पीड़ा के लिए सभी देशवासियों की ओर से उनसे माफी मांगी। उन्होंने सोमवार को व्हाइट हाउस में आयोजित एक समारोह में कहा कि हमारे देश की तरफ से मैं ब्रेट और पूरे कावानाह परिवार से उन्हें मिले भयानक दुख और पीड़ा के लिए माफी मांगता हूं।’’
ब्रेकिंग
हंडिया : सात दिनों से लापता है ‘गोटिया’ बैल, हंडिया में तलाश जारी; खेड़ा की ओर ले जाते दिखे दो लोग,,...
एनसीटीई पाठ्यक्रमों में प्रवेश के द्वितीय अतिरिक्त चरण की तिथियों में वृद्धि
खुशियों की दास्तां : चार माह की बालिका सिया को जन्मजात हृदय रोग से मिली मुक्ति
प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों के नमूने लिये
राजगढ़ में सेल्यूलाइटिस का बढ़ता खतरा: एक महीने में 70 से ज्यादा मरीज, संक्रमण बढ़ने पर काटना पड़ा प...
पंजाब CM भगवंत मान को बम से उड़ाने की धमकी, 5 सितंबर को बठिंडा में हत्या की साजिश का दावा
नर्मदा प्रसाद उपाध्याय को मिलेगा देश का प्रतिष्ठित राजभाषा गौरव पुरस्कार
रक्षाबंधन पर कांग्रेस का कल होगा अनोखा प्रदर्शन, भाजपा जिलाध्यक्ष को भेंट करेगी शक्कर
कुछ घंटे की बारिश में उखड़ी नई सड़क, सीएमओ पहुंचे सड़क देखने, रेत-गिट्टी बही - नगर पालिका सीएमओ अमर ...
हरदा में अंधे कत्ल का 24 घंटे में खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; ₹1.90 लाख नकद बरामद
चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 17 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |
