jhankar
ब्रेकिंग
मानवता की मिसाल बनी हरदा जीआरपी अज्ञात मृतक को अपना समझकर दी अंतिम विदाई संपत्तिकर दाताओं और फौती नामांतरण में भूमि अंतरण शुल्क वसूली पर उठे सवाल, पार्षद दीपक बाथव ने की जां... टिमरनी में बुजुर्ग महिला की गला घोंटकर हत्या, लूट की आशंका से सनसनी MP में फिर बदला मौसम का मिजाज, हरदा समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम की प्रथम वर्ष की कक्षाओं का हरदा, खिरकिया,टिमरन... हंडिया में 28 अगस्त को होगा महाविप्र संगम एवं श्रावणी उपाकर्म ब्रह्मकर्म महोत्सव,,,, हंडिया : आखिर कब तक सड़कों पर दम तोड़ता रहेगा गोवंश? हिरापुर के पास अज्ञात वाहन ने कैड़े को कुचला, ... गोगिया में घर में घुसकर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार सर्व ब्राह्मण समाज संगठन ने लगाए 51 पौधे,संरक्षण का लिया संकल्प हरदा में 12 सितंबर को लगेगी वर्ष 2026 की तृतीय नेशनल लोक अदालत 

पहली मिस इराक को मिली हत्या की धमकी, छोड़ दिया देश

बगदाद/ जॉर्डनः पिछले महीने एक मॉडल को उसकी लाइफ स्टाइल के कारण मार दिए जाने के बाद पूर्व मिस इराक और मॉडल को हत्या की धमकी मिली है। इसके बाद 2015 में चुनी गई पहली मिस इराक शिमा कासिम अब्दुलरहमान ने इराक छोड़कर जॉर्डन में शरण ले ली है। शिमा का कहना है कि इस्लामिक स्टेट औल लेवांत (आईएसआईएल) से जुड़े कुछ लोगों ने उन्हें ‘अगली बारी तुम्हारी है’ का संदेश दिया।
शिमा का कहना है कि इसके बाद से वह अपनी सुरक्षा को लेकर बहुत डर गईं और उन्होंने इराक छोड़ने का फैसला कर लिया। एक स्थानीय कुर्दिश समाचार चैनल को दिए बयान में उन्होंने कहा, “मुझे हत्या की धमकी दी गई। मेरी जिंदगी को खतरा है। यहां बहुत सी महिलाओं की रोज हत्या हो ही है। मेरे लिए इराक में रहना खतरे से खाली नहीं था और इसलिए मैंने अपने देश को छोड़कर जॉर्डन में रहने का फैसला कर लिया है।”
पिछले सप्ताह ही बगदाद के मध्य हिस्से में मॉडल और इंस्टाग्राम स्टार की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। माना जा रहा है कि तारा फरेस नाम की 22 वर्षीय इस मॉडल की हत्या उनकी खास जीवनशैली की वजह से की गई । फरेस गुरुवार को अपनी पोर्शे कार से बगदाद के कैंप साराह हिस्से से गुजर रही थीं। उसी वक्त उन पर गोलीबारी की गई।
इराक में सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली और आधुनिक जीवनशैली वाली कई महिलाओं की हत्या की गई है। इराक की बॉर्बी डॉल कही जाने वालीं और प्लास्टिक सर्जन डॉक्टर रफील अल-यासीरी की भी हत्या की गई। हालांकि, प्रशासन ने शुरुआती जांच में उनकी मौत का कारण ड्रग्स का ओवरडोज बताया था।