jhankar
ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री मोहन यादव के हरदा आगमन पर यातायात डायवर्सन प्लान जारी हंडिया में अवैध अतिक्रमण का मामला: उपसरपंच पर ₹20 हजार लेने का आरोप, जगह हटाई लेकिन रकम वापस नहीं हु... विद्यार्थियों को दी गई कानूनी अधिकारों और बाल संरक्षण अधिनियमों की जानकारी मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 6 प्रकरण दर्ज रोजगार स्वरोजगार मेला ‘युवा संगम’ में 33 युवाओं का प्राथमिक चयन हुआ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 9 अक्टूबर को हरदा आयेंगे 9 वें पोषण पखवाड़ा का जिला स्तरीय समापन कार्यक्रम आयोजित ऑपरेशन-100 में बड़ा खुलासा, नशा तस्करी में शिक्षक से लेकर NSG कमांडो तक शामिल भिलाई केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, 50 से ज्यादा ड्रम जले - 2 टैंकर खाक हरदा में नवजात की मौत से हड़कंप, पिता ने बघेल अस्पताल स्टाफ पर लगाए लापरवाही के आरोप।

पिता ने 3 साल तक बेटी का किया रेप, मां भी देती रही दरिदें का साथ, मामला जानकर कांप जाएगी रूह…

बता दें, मंगलवार पीड़िता का 11वीं कक्षा का पेपर था, लेकिन वह पेपर देने की बजाए सीधे थाना पहुंच गई

CRIME NEWS : बाप-बेटी के रिश्ते को तार-तार करने का मामला सामने आया है। जहां एक बाप 3 साल तक कई बार अपनी बेटी का रेप किया। इतना ही नहीं जब पीड़िता ने अपनी मां को बताया तो उसकी मां ने भी दरिंदे पिता का साथ दिया। हालांकि, पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी मां-बाप को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के खिलाफ जांच कर कार्रवाई की जा रही है।

- Install Android App -

जानकारी के अनुसार, पीड़ित लड़की ने पुलिस को बताया कि 3 साल से पिता उसके साथ रेप कर रहा है। वहीं जब भी पीड़िता ने काली करतूत का विरोध किया तो आरोपी पिता ने हाथ पैर काटने और जान से मारने की धमकी देकर मुंह बंद करवा दिया। इस बारे में मां को भी पीड़िता ने बताया तो भी मां ने पिता का ही साथ दिया।

बता दें, मंगलवार पीड़िता का 11वीं कक्षा का पेपर था, लेकिन वह पेपर देने की बजाए सीधे थाना पहुंच गई। पुलिस ने भी मामले की गंभीरता को समझा और पहले लड़की को पेपर दिलवाया। फिर उसका मेडिकल करा मजिस्ट्रेट के पास पेश कर बयान दर्ज करवाए। हरियाणा की रेवाड़ी पुलिस ने आरोपी माता-पिता को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि इस मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है, उसी के हिसाब से आगे की कार्रवाई की जाएगी।