jhankar
ब्रेकिंग
बाबा रामदेव के अवतरण दिवस पर भीलटदेव धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब राजस्थान की तर्ज पर बने भव्य मंदि... अयोध्या धाम में हरदा का गौरव बढ़ा :  रक्तमित्र परमानंद सिंह बघेल को मिला राष्ट्रीय सेवा रत्न सम्मान-... अधूरी सड़क और पुलिया निर्माण को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश गुणवत्ता पर सवाल, नपाई की दिशा से हटकर नि... प्रेमिका ने पहाड़ी पर मिलने बुलाया, चार दिन बाद पत्थरों के नीचे मिला प्रेमी का शव, पन्ना में 21 वर्ष... हर मुश्किल का समाधान संभव, चुप न रहें, अपनों से करें मन की बात छात्रों की आवाज बने हैं राहुल गांधी- मोहन साई हंडिया से खरनाल तक आस्था का सफर: मां नर्मदा की आरती के बाद तेजाजी महाराज की ध्वज यात्रा रवाना विकास को लेकर भाजपा मंडल अध्यक्ष ने विधायक को दी बहस की चुनौती बाबा रामदेव जन्मोत्सव आज: शोभायात्रा और भंडारा, रात में होगा जम्मा जागरण आज टिमरनी से निकलेगी रामदेव मंदिर के लिए पैदल ध्वज यात्रा

पुलिस लाइन में हैडकांस्टेबल ने स्वयं को मारी गोली, मौत

मकड़ाई समाचार वाराणसी। पुलिस लाइन वाराणसी में कांस्टेबल ने दोपहर में खुद को गोली मारकर जान दे दी। पुलिस के अनुसार वाराणसी ग्रामीण में दीवान के पद पर वह तैनात थे। दीवान अनिल रॉय पुत्र हरिकेश राय निवासी केराकत जौनपुर के निवासी थे। जानकारी होने के बाद एसपी ग्रामीण अमित वर्मा ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल करने के साथ ही आत्महत्‍या के वजहों की पड़ताल भी की। वहीं मौके पर मौजूद रहे लोगों से पूछताछ करने के साथ ही परिजनों को सूचित कर शव को पोस्‍टमार्टम के लिए भेजने के साथ विधिक कार्रवाई शुरू की।

- Install Android App -

पुलिस टीम की प्रारंभिक जांच में गोली चलने के एंगल को देखते हुए माना जा रहा है कि अनिल ने खुद को गोली मारकर ही जान दी है। सहयोगियों के अनुसार पुलिस लाइन के हॉस्टल में कांस्‍टेबल ने अपने कार्बाइन से कई गोली खुद को मार ली। बताया गया कि अपने ऊपर बर्स्ट फायर कर अनिज ने जान दे दी। बताया गया कि मृतक सुगर से ग्रसित थे और संभवत बीमारी से परेशान होकर आत्‍महत्‍या की है। पुलिस सूत्रों के अनुसार वाराणसी ग्रामीण में तैनात यह दूसरे पुलिसकर्मी हैं जिन्‍होंने पुलिस लाइन में आत्महत्या कर ली है। विगत 21 सितम्बर की रात बलिया निवासी बब्बन राम नामक दीवान ने भी पुलिस लाइन के बैरक में फांसी लगाकर जान दे दी थी। पुलिस के अनुसार कार्बाइन में कुल पांच गोलियां थीं जो बर्स्‍ट फायर होने के बाद सभी गोलियां खत्‍म हो गई थीं। प्रारंभिक जांच में आत्‍महत्‍या का मामला प्रतीत हो रहा है। हालांकि मामले की जांच पड़ताल करने के अलावा परिजनों को भी सूचित कर दिया गया है।