jhankar
ब्रेकिंग
नाबालिग का निजता भंग करने वाला वीडियो प्रसारित करने का आरोप, साइबर जांच शुरू चारखेड़ा में चोरियों की झड़ी, तीन रात में तीन वारदातों से ग्रामीणों में चिंता हंडिया : विसर्जन कुंड तैयार, क्रेन भी पहुंची; श्री रिद्धनाथ घाट पर शुरू हुआ गणपति प्रतिमाओं के विसर्... गणेश उत्सव समिति ने जरूरतमंद मरीजों को किया रक्तदान आज 25/09'2026 का सुविचार : "कठिनाइयाँ आपको रोकने नहीं, बल्कि जगाने आती हैं" कैसा रहेगा आज MP मौसम आज 25 सितंबर 2026 को सोना-चांदी के ताजा रेट उज्जैन में 5 फीट गहरे खुले गड्ढे में गिरी बाइक, बाल-बाल बचा युवक UN में नेपाल के PM ने भारत-चीन को कहा थैंक्यू, बोले- हिमालय बचाने के लिए साथ आना होगा देशभर में घरेलू LPG के रेट में कोई बदलाव नहीं, होटल-रेस्टोरेंट पर बढ़ा खर्च

प्रेम प्रसंग के चलते एक ही परिवार के छह लोगों पर बरसाई गोलियां, 4 की मौत, दो जख्मी

पंजाब के बटाला से एक बेहद की चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक परिवार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। जिसमें चार लोगों की मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रुप से घायल है। घायलों को अमृतसर रेफर किया गया है। जानकारी के मुताबिक बटाला जिले के पुराना बल्लरवाल का यह मामला है। इस फायरिंग में 65 वर्षीय मंगल सिंह, 35 वर्षीय सुखविंदर सिंह, 32 वर्षीय जसवीर सिंह और 22 वर्षीय बबनदीप सिंह की मौत हो चुकी है। वहीं हरमनदीप सिंह और जसप्रीत सिंह घायल हैं।

- Install Android App -

बताया जा रहा है कि मृतकों के परिजन में एक युवक का आरोपी पक्ष की लड़की के साथ प्रेम प्रसंग था। आज पूरा परिवार खेत में सुबह सुबह काम कर रहा था, तभी लड़की के पिता और उसके साथियों ने मिलकर खेतों में ही फायरिंग कर दी। इस बारे में DSP हरकिशन सिंह ने बताया कि बल्लरवाल गांव निवासी सुखविंदर सिंह सोनी ने एक ही परिवार के छह लोगों को गोली मारकर घायल कर दिया। इनमें से दो की मौके पर ही, जबकि दो की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। दो घायलों का उपचार चल रहा है। घायलों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।