jhankar
ब्रेकिंग
मर्दानपुर: नाली निर्माण विवाद में दो पक्ष आमने-सामने, दोनों ओर से एफआईआर दर्ज हरदा: ग्राम ऊडा में 18 जुलाई को होगी विशाल बैलगाड़ी दौड़ प्रतियोगिता, प्रथम पुरस्कार ₹9,000 हरदा: दो आरोपियों को जिला बदर करने के आदेश जारी शुद्ध के लिए युद्ध: मिलावटखोरों के खिलाफ अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की जागरण रैली, कलेक्टर के नाम सौं... हनीफाबाद स्कूल में प्लास्टर गिरने से घायल छात्रा प्रियांशी से मिलने पहुंचे कलेक्टर मूंग उपार्जन को लेकर किसान उग्र, विधायक निवास के बाहर किया प्रदर्शन , विधायक ने कहा - मुख्यमंत्री से... हरदा में किसानों का उग्र आंदोलन: मूंग खरीदी और ई-टोकन व्यवस्था के विरोध में नेशनल हाईवे जाम, पहले दि... मांधाता के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व सैनिक भीम सिंह गुर्जर को मिली बड़ी जिम्मेदारी भाजपा सैनिक प्... 15 जुलाई को MP में अपराध और दुर्घटना की ताजा खबरें टीकमगढ़: पीडीएस के गेहूं में निकली सिर की हड्डी, हड़कंप के बाद दुकान सील

फिल्मों और धारावाहिकों में अश्लील कंटेंट के बहकावे में आ रहे है देश के युवा – योगगुरु स्वामी रामदेव

 योग गुरु स्वामी रामदेव ने फिल्मों और धारावाहिकों में परोसी जाने वाली कंटेंट पर बड़ी हमला किया है। उन्होंने कहा कि फिल्मों और धारावाहिकों में अश्लील कंटेंट जमकर बनाए जा रहे हैं। देश के युवा इस अश्लीलता के बहकावे में आ रहे है। यह चिंता का विषय है।

- Install Android App -

 मकड़ाई समाचार नई दिल्ली।फिल्मों और धारावाहिकों में परोसी जाने वाली अश्लील कंटेंट पर योगगुरु स्वामी रामदेव ने चिंता जाहिर की है। योग गुरु रामदेव ने कहा है कि देश के युवा फिल्मों और धारावाहिकों में अश्लील सामग्री और अश्लीलता के बहकावे में आ रहे हैं, जो गंभीर चिंता का विषय है। वह गोवा में आज सुबह शुरू हो रहे तीन दिवसीय योग शिविर से पहले मीडिया से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा, “मेरा उद्देश्य लोगों को बिना किसी दवा के स्वाभाविक रूप से स्वस्थ जीवन जीने के लिए मार्गदर्शन करना है। समाज में जिस तरह से अश्लीलता फैल रही है, उससे भी चिंतित हूं.. पोर्न फिल्में बन रही हैं.. यहां तक कि फिल्मों और सीरियल में भी इतनी अश्लीलता है जो युवाओं को भटका रही है। हमें देखना होगा कि वे इस तरह के कंटेंट के बहकावे में न आएं।” योग गुरु ने कहा कि आध्यात्मिक शिक्षा द्वारा उन्हें इससे बाहर निकालने की जरूरत है। योग शिविर के बारे में उन्होंने कहा कि इसके तहत गोवा में शिक्षा को भारतीय शिक्षा बोर्ड से जोड़ने के उद्देश्य से 20 फरवरी को बंबोलिम के डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में छात्रों और शिक्षकों को शामिल करने वाला एक कार्यक्रम होगा।