jhankar
ब्रेकिंग
पिनेकल एकेडमी में नवदुर्गा पूजन कर हुआ कन्याभोज, कन्याओं ने किया गरबा नृत्य संपर्क शिविर में राहुल सिंह राजपूत को मात्र 5 रुपये में मिला पंप कनेक्शन विद्युत संबंधी सेवाओं हेतु ‘संपर्क अभियान’ शिविरों का हुआ आयोजन हरदा में सोशल मीडिया पर वार-पलटवार तेज, DNA और समाज को लेकर तीखी टिप्पणी; प्रशासन से कार्रवाई की मां... गेहूं की फसल अच्छी होगी, मनुष्य व पशुधन पर रहेगा बीमारी का संकट हंडिया में अतिक्रमण पर कार्रवाई की मांग, पुरानी शिकायत बंद होने पर सचिन तिवारी फिर पहुंचे CM हेल्पला... सिवनी मालवा: आज शाम 4:00 बजे भिलट बाबा करेंगे 6 माह की भविष्यवाणी, दोपहर 3 बजे चढ़ेगा निशान, 4 बजे द... गुजरात के भरूच में फार्मा फैक्ट्री में जोरदार ब्लास्ट, 5 मजदूरों की मौत, 6 घायल - जहरीली गैस के रिसा... गुर्जर महिला मंडल के गरबा महोत्सव में भक्तिमय हुआ माहौल, माँ दुर्गा की आराधना में थिरकीं महिलाएं आज नवरात्रि का 7 वां दिन आज होगी माँ कालरात्रि की आराधना

फौजी की शहादत के 8 वे दिन पत्नि ने दिया बेटे को जन्म,दादा बोले पोते को भी बनाउंगा फौजी

मकड़ाई समाचार हरियाणा। राष्ट्रप्रेम में त्याग और बलिदान की मिसाल सिर्फ एक फौजी और उसका परिवार ही दे सकता है। अजीब दास्तां हरियाणा के चरखी दादरी से सामने आई है। यहां एक जवान की शहादत के सात दिन बाद उनकी पत्नी ने बेटे को जन्म दिया। इसके बाद पोते को देख शहीद जवान के पिता ने कहा कि पोते को भी फौजी बनाऊंगा। बीते दिनों सिक्किम में हुए भीषण सड़क हादसे में भारतीय सेना के 16 जवान शहीद हो गए थे। इसमें चखरी दादरी के गांव झोझू कलां के रहने वाले अरविंद सांगवान भी थे। अरविंद सांगवान की शहादत की खबर सुन पूरा गांव रोया था। अभी अरविंद का क्रियाक्रम भी संपन्न नहीं हुआ था कि अरविंद की पत्नी मां बनी। अरविंद की पत्नी ने पति के शहादत के 8वें दिन बेटे को जन्म दिया। परिवार में एक बेटे के जन्म से दूसरे बेटे के जाने का गम थोड़ा कम तो हुआ लेकिन शहीद जवान की पत्नी और उनकी मां के आंखों में आंसु अभी भी थे। इस बीच परिवार के मुखिया और शहीद जवान अरविंद के पिता राजेंद्र सांगवान ने पोते के जन्म के बाद कहा कि पोते को भी फौजी बनाऊंगा।फौजी की पत्नी पिंकी सांगवान ने बेटे को जन्म दिया है। पिंकी हरियाणा पुलिस में हवलदार है।