jhankar
ब्रेकिंग
संभाग स्तरीय बालरंग प्रतियोगिता में माय किड्स एकेडमी स्कूल हरदा के विद्यार्थियों ने लहराया सफलता का ... नजूल भूमि पर निर्मित 12 दुकानों की नीलामी नियम विरुद्ध कर रही है नगर परिषद टिमरनी , आरक्षण नियमों का... नवरात्रि पर 17 अक्टूबर को हरदा में सजेगी विशाल भजन संध्या विद्युत चोरी के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान, 226 प्रकरण दर्ज, 62.35 लाख की बिलिंग 7 दिवसीय आपदा मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ, 165 युवाओं को मिलेगा प्रशिक्षण सिराली में मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर आयोजित विश्व खाद्य दिवस के अवसर पर विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन कार्यपालन यंत्री ने किया नहरों के सफाई एवं मरम्मत कार्यों का निरीक्षण किसानों सिंचाई संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु संभागीय कार्यालय टिमरनी में सिंचाई प्रकोष्ठ गठित हंडिया में अतिक्रमण की खुली छूट? दो टप से चार हुए, फिर भी कार्रवाई नदारद!

बड़ी खबर टिमरनी: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की हुई दर्दनाक मौत, मेला देखकर वापस नर्मदा पुरम जा रहे थे दोनो युवक

हरदा : जिले के रहटगांव थाना क्षेत्र के टेमागांव पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम नाँदवा के पास तेज रफ्तार बाइक ओर अज्ञात वाहन के बीच बीती रात  जोरदार भिड़ंत हुई। जिसके चलते बाइक सवार दो युवकों की घटनास्थल पर हुई दर्दनाक मौत हो गई।

ये पूरा मामला बीती देर रात्रि का है –

- Install Android App -

टेमागांव चौकी प्रभारी चंद्रमोहन मर्सकुले से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक युवकों की शिनाख्त अंकित पिता रामसिंह कोरकू उम्र 21 वर्ष, राजेश पिता गोपाल कोरकू उम्र 16 वर्ष निवासी शिवपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गांगिया के रूप में हुई।दोनों युवक सोडलपुर में लगे कान्हा बाबा मेला देखकर लौट रहे थे।

इस दौरान यह घटना हुई ।दोनों मृतक युवकों के शव को टिमरनी पीएम हाउस रखवाया गया। परिजनों को  सूचना दे दी गई। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार किसी अज्ञात ट्रैक्टर ट्राली से बाइक की टक्कर होने का भी अंदेशा है। प्रशासन को ध्यान देना चाहिए की नाँदवा क्षेत्र के पास में लगातार दुर्घटना हो रही है इसका क्या कारण है इसका पता लगाना चाहिए। वर्ष 2024 की यह पहली जिले की बड़ी घटना है। वर्ष 2023 में भी सबसे ज्यादा वाहन हादसे इस मार्ग पर हुए है।

खबर इनपुट@संदीप अग्रवाल