धार । शहर की वसंत विहार कालोनी में बुधवार सुबह 11 बजे दिनदहाड़े एक युवती की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सूचना पर तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। युवती पर गोली चलाने वाले का पता अभी नहीं लग पाया है। जानकारी के अनुसार वसंत विहार स्थित शीतला माता मंदिर के पास में पूजा चौहान रहवासी संजय कालोनी कोर्ट में पेशी के लिए जा रही थी। इसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने गोली चलाकर उसकी हत्या कर दी।
दरअसल जिले के नौगांव थाना क्षेत्र में बसंत विहार कॉलोनी में यूनियन बैंक के पास की गली में शीतला माता मंदिर के पास एक युवती पर अज्ञात लोगों ने गोली चला दी। घटना की सूचना मिलते ही सीएसपी देवेंद्र धुर्वे सहित पुलिस कर्मी तत्काल मौके पर पहुंचे। नौगांव थाना प्रभारी ने बताया कि युवती की गोली मारकर हत्या की गई है।
युवती की शिनाख्त पूजा चौहान गांव लबरावदा निवासी के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने कहा कि 2 से 3 पटाखे फूटने की आवाज आई। घटनास्थल पर आकर देखा तो युवती पड़ी हुई थी। फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच और अज्ञात आरोपी की तलाश कर रही है।
खबर स्त्रोत्र @अग्निवाण
ब्रेकिंग
बाबा रामदेव के अवतरण दिवस पर भीलटदेव धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब राजस्थान की तर्ज पर बने भव्य मंदि...
अयोध्या धाम में हरदा का गौरव बढ़ा : रक्तमित्र परमानंद सिंह बघेल को मिला राष्ट्रीय सेवा रत्न सम्मान-...
अधूरी सड़क और पुलिया निर्माण को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश गुणवत्ता पर सवाल, नपाई की दिशा से हटकर नि...
प्रेमिका ने पहाड़ी पर मिलने बुलाया, चार दिन बाद पत्थरों के नीचे मिला प्रेमी का शव, पन्ना में 21 वर्ष...
हर मुश्किल का समाधान संभव, चुप न रहें, अपनों से करें मन की बात
छात्रों की आवाज बने हैं राहुल गांधी- मोहन साई
हंडिया से खरनाल तक आस्था का सफर: मां नर्मदा की आरती के बाद तेजाजी महाराज की ध्वज यात्रा रवाना
विकास को लेकर भाजपा मंडल अध्यक्ष ने विधायक को दी बहस की चुनौती
बाबा रामदेव जन्मोत्सव आज: शोभायात्रा और भंडारा, रात में होगा जम्मा जागरण
आज टिमरनी से निकलेगी रामदेव मंदिर के लिए पैदल ध्वज यात्रा
चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 17 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |
