jhankar
ब्रेकिंग
गुर्जर महिला मंडल की हुंकार—नशे से दूरी, समाज में एकता और बेटियों-बहुओं की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान शिविर 25 शिकायतों का मौके पर निराकरण एसडीएम विजय राय ने किया बांदरखोह गौशाला का औचक निरीक्षण, घायल गोवंश की मौके पर की मरहम-पट्टी 20 अगस्त 2026 हरदा जिले की प्रमुख खबरें हरदा में बदले मौसम से बढ़ा मच्छरों का प्रकोप, डेंगू-मलेरिया का बढ़ा खतरा,स्थानीय प्रशासन से साफ-सफाई... संत सिंगाजी महाराज का 467वां निर्वाण दिवस कल मनाया जाएगा "बूथ की जमीनी स्थिति जाने बिना संगठन मजबूत नहीं होगा" - उषा नायडू हरदा : दूध विक्रेताओं की हड़ताल, डेयरी संचालकों ने किया विरोध 🕉️ तिलभांडेश्वर कांवड़ यात्रा 24 अगस्त को, विधायक अभिजीत शाह करेंगे शुभारंभ हरदा रेलवे स्टेशन पर महिला यात्री की तबीयत बिगड़ी, इलाज के दौरान मौत 

बालीपुर में एक करोड़ की लागत से भगवान स्वामीनारायण का भव्य विशाल मंदिर बनेगा

मनावर पवन प्रजापती

- Install Android App -

मनावर से लगभग पाँच किलोमीटर की दूरी पर स्थित ग्राम बालीपुर में आई माता मंदिर के पास भगवान स्वामीनारायण मंदिर के निर्माण के लिए भूमि पूजन 11 मई गुरुवार को हुआ। शास्त्री प्रेमनंदनदास उज्जैन एवम श्री1008 श्री गजानंनजी महाराज के परम शिष्य एवम श्री बालीपुर धाम आश्रम के संचालक श्री योगेश जी महाराज की अध्यक्षता में कार्यक्रम संपन्न हुआ। ग्राम के समस्त धर्मप्रेमियों उपस्थित हुए। गोविन्द महाराज,संतरामपालजी महाराज,घनश्याम प्रसाद,संत रविदासजी,सत्यप्रकाशजी, सूर्यप्रकाशजी,आनंदजी, घनश्यामदास भगत वडताल की उपस्थिति में भूमि पूजन मे उपस्थित थे।।

बाहर से पधारे पाटीदार समाज के प्रमुख समाज सेवी एवं वड़ताल हॉस्पिटल के भामाशाह मोहन भाई भंवरिया, महेंद्र जिराती, नारायण भाई पाटीदार समाज के जिला अध्यक्ष रामनारायण मोदी जी दान की घोषणा की गई । कार्यक्रम के पश्चात भोजन प्रसादी का आयोजन भी रखा गया है। सोनू पाटीदार जुनी मनावर,नारायण काग,भगवानजी कुक्षी,बाबूलालजी,बद्रीलालजी,जगदीश चोयल, पियूष पाटीदार उपस्थित थे। उक्त जानकारी सद्गुरु सेवा समिति के अध्यापक जगदीश पाटीदार ने दी।