jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में 21 चौक-चौराहों को मिली नई पहचान, महापुरुषों और प्रेरणादायी व्यक्तित्वों के नाम पर हुआ नामकर... नपा द्वारा चौक का नामकरण नर्मदा चौक करने पर नार्मदीय ब्राह्मण समाज ने जताया आभार,नपाध्यक्ष का किया स... निर्वाचित आदिवासी महिला को बैठे अधिकारी द्वारा प्रमाणपत्र देने पर कांग्रेस नेता राहुल पटेल ने जताई आ... आंगन मिलन सेवा अभियान के तहत ‘मेरी कहानी-मेरी सफलता’ लाभार्थी संवाद आयोजित नगर पालिका की बदहाल सफाई व्यवस्था के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, कचरा बीनते हुए पहुंचे नगर पालिका खाद संकट को लेकर कांग्रेस ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन ई-विकास प्रणाली से किसानों को मिल रहा उर्वरक फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन अंतर्गत जागरूकता कार्यशाला आयोजित विद्युत सेवाओं के त्वरित निराकरण के लिए संपर्क अभियान, नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय 6 अक्टूबर को हरदा आयेंगे

बाहर से आकर सैनेटाइज नहीं किया तो पत्नी ने किया झगड़ा, पति ने गला घोंटकर ले ली जान

मकड़ाई समाचार जयपुर। बाजार से घर आए पति को सेनेटाइज करने की सीख देना एक पत्नी को भारी पड़ गया। तैश में आकर पति ने पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। राजधानी के मानसरोवर स्थित मांग्यावास में एक प्रॉपर्टी डीलर ने अपनी पत्नी की हत्या के बाद घर से कुछ दूर जाकर ससुर को फोन किया और कहा कि पत्नी उसका फोन उठा नहीं रही है… आप घर जाकर देखो क्या बात हो गई। आरोपी के सास-ससुर घर पहुंचे तो उनकी बेटी अचेत पड़ी थी। तब घटना का पता चला।

डीसीपी हरेन्द्र कुमार महावर ने बताया कि हत्या की शिकार सीखा शर्मा मूलत: टोंक हाल मांग्यावास निवासी ऋषिराज शर्मा की पत्नी थी। वर्ष 2015 में दोनों की शादी हुई थी। उनके 5 वर्षीय बेटी आयध्या और 3 वर्षीय बेटा वियांश है।

- Install Android App -

आरोपी ने 25 अगस्त की शाम को ससुर विष्णुकांत शर्मा को फोन कर सीखा के फोन नहीं उठाने की जानकारी दी। विष्णुकांत अपनी पत्नी के साथ बेटी के घर पहुंचे। बेटी अचेत थी, तभी आरोपी भी वहां आ गया। सीखा के माता-पिता हॉस्पिटल ले जाने की जिद्द करने लगे, तब निजी हॉस्पिटल में सीखा को पहुंचाया, यहां से एसएमएस हॉस्पिटल रैफर कर दिया। लेकिन आरोपी सीखा की मौत होने का हवाला दे शव विष्णुकांत के घर ले गया और अंत्येष्टि करवाने का दवाब बनाने लगा। तभी निजी हॉस्पिटल से घर पहुंचा सीखा के भाई ने एसएमएस हॉस्पिटल लेकर गया, जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। शक होने पर परिजनों ने निष्पक्ष जांच की गुहार लगाई। आरोपी पहले पुलिस को गुमराह करता रहा, फिर सख्ती से पूछताछ करने पर टूट गया और हत्या करना कबूल लिया। तब पुलिस ने 27 अगस्त को आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।

झगड़ा कर रही थी, तब रस्सी से घोंट दिया गला

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि 25 अगस्त की शाम को घर लघुशंका करने पहुंचा, तभी सीखा झगड़ा करने लगी। हाथ नहीं धोए… सैनेटाइजर नहीं किया। इस बात पर दोनों में कहासुनी हो गई। बच्चे ट्यूशन पढऩे गए थे। बात बढऩे पर रस्सी से गला घोंट दिया। आरोपी पुलिस को गुमराह करने के लिए बोला कि उसे धमकी मिलती रहती है। धमकी देने वालों ने यह काम किया है। धमकी मिलने के संबंध में पहले भी परिवाद दर्ज करवा रखा था।