jhankar
ब्रेकिंग
पीएम स्वनिधि योजना के तहत लोक कल्याण मेला सम्पन्न सघन जागरूकता अभियान के तहत हरदा आदर्श कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हरदा के घंटाघर बाजार में POP की गणेश प्रतिमाओं की भरमार, पर्यावरण सुरक्षा को लेकर प्रशासन की चुप्पी ... 8 वर्षीय मासूम की मौत के बाद परिवार में पसरा मातम, माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल हरदा-खिरकिया सड़क की बदहाली पर विधायक दोगने का अल्टीमेटम, 8 दिन में मरम्मत नहीं तो आंदोलन हरदा जिले की 47 बैंक शाखाओं में लटके ताले नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत खिरकिया में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई आरवी फर्नीचर मार्ट और खाली प्लॉट से 50 हजार रुपए की अवैध स... पोला अमावस्या पर बाबा भैरवनाथ का किया आकर्षक श्रृंगार, बांटी प्रसादी - बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्ध... हरदा: पूर्व साडा अध्यक्ष एवं लोकतंत्र सेनानी शिवनारायण टांक का निधन

बिग ब्रेकिंग न्यूज नेमावर : खुशी का पल मातम में बदला, बारातियों से भरी कार में हुआ विस्फोट 5 घायल, एक की मौत, 2 गंभीर !

नेमावर के बोंदर गुर्जर के ऊपर FIR दर्ज, सुखरास जा रही थी बारात

मकड़ाई समाचार देवास। बुधवार को देवास जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। जिले के नेमावर में बारातियों के भरी कार में विस्फोट हुआ। विस्फोट इतना तेज ता कि गाड़ी की छत के परखच्चे उड़ गए। इस घटना में टवेरा गाड़ी में बैठे 5 किशोर झुलस गए।

घटना मे घायल युवक सावन की मौत इंदौर ले जाते समय हो गयी। इस हादसे के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। घटना उस वक्त हुई जब सभी लोग खुशी से नाच गा रहे थे और घर से बारात निकलने की तैयारियां चल रही थी।

- Install Android App -

इसी दौरान अचानक बारात में शामिल टवेरा में जमकर विस्फोट हुआ। धमाके में घायल हुए लोगों को इलाज के लिए खातेगांव, हरदा और इंदौर भेजा गया है। मौके पर पहुंचे नेमावर थाना पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए रवाना किया।

जानकारी के मुताबिक देवास जिले के नेमावर में बुधवार को ही बोंदर गुर्जर के घर बेटे योगेश की शादी थी। बारात कंन्नोद के सुखरास जा रही थी। बारात निकलने की तैयारी थी, तभी ये घटना हुई।

प्रत्यक्षदर्शीयों के अनुसार बारात में पटाखे जलाने के लिये गंधक एवं पोटाश को बारीक पीस दोनों को मिलाकर थैली में भरकर टवेरा गाड़ी में कांच के पास रखी गई थी। तेज धूप के कारण थैली गरम हो गई जिससे विस्फोट हो गया। बताया जा रहा हैं थैली में रखा विस्फोटक करीब डेढ़ से दो किलो था। देवास जिले के कन्नोद ASP सूर्यकान्त शर्मा ने बताया कि बारात मे शामिल गाड़ी के ड्राइवर कमलेश की रिपोर्ट पर बोंदर गुर्जर पर आईपीसी की धारा 286, 427, 337 में प्रकरण दर्ज किया गया है। विस्फोट में चार लोग घायल हुए हैं, जिनका इलाज किया जा रहा है।

साभार@news18