jhankar
ब्रेकिंग
कैमरे की नजर से हुनर का सम्मान, रायपुर में हरदा के पवन मानधनिया सम्मानित Aaj ka rashifal: आज का राशिफल दिनांक 3 अक्टूबर 2026, शनिवार जानिए आज क्या कहते हैं आपके भाग्य के सित... सेवा संकल्प अभियान के अन्तर्गत निःशुल्क एक्यूप्रेशर उपचार शिविर हंडिया : रिद्धनाथ घाट को पॉलिथिन मुक्त बनाने की पहल, सफाई अभियान में निकली दो ट्रॉली गंदगी अतिथियों ने पैर पखारकर किया स्वच्छता कर्मियों का सम्मान, दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ गांधी जयंती पर खिलाड़ियों ने महात्मा गांधी को श्रद्धा सुमन अर्पित कर किया योग स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत जिला पंचायत परिसर में हुआ श्रमदान बेहतर मृदा स्वास्थ्य के लिए संतुलित मात्रा में करें उर्वरकों का उपयोग जिले की 225 आंगनवाड़ियों में आंगनवाड़ी मिलन कार्यक्रम सम्पन्न हरदा में अवैध प्लॉटिंग पर प्रशासन का बड़ा वार तीन मामलों में FIR, निर्माण हटाने के आदेश

बुधवार को भारत बंद का आह्वान, जानिए क्यों, कहां-कहां हो सकता है असर

Bharat Bandh : ऑल इंडिया बैकवर्ड एंड माइनॉरिटी कम्युनिटीज एम्प्लाइज फेडरेशन (BAMCEF या बामसेफ) की मांग पर 25 मई 2022 को भारत बंद का आह्वान किया गया है। उत्तर प्रदेश में बहुजन मुक्ति पार्टी (बीएमपी) के सहारनपुर जिलाध्यक्ष नीरज धीमान ने बताया, भारत बंद का आह्वान किया गया है क्योंकि केंद्र सरकार ने अन्य पिछड़ी जातियों की जाति आधारित जनगणना कराने से इनकार कर दिया है। उन्होंने चुनावों में ईवीएम के इस्तेमाल और निजी क्षेत्रों में एससी/एसटी/ओबीसी के लिए आरक्षण को लागू न करने से संबंधित समस्याओं को भी उठाया है।

बामसेफ के अलावा 25 मई को भारत बंद को बहुजन मुक्ति पार्टी का भी समर्थन मिला है, जहां पार्टी के कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष ने लोगों से बंद को सफल बनाने का आग्रह किया है। इसके अलावा, बहुजन क्रांति मोर्चा के राष्ट्रीय संयोजक ने भी 25 मई को भारत बंद को अपना समर्थन दिया है।

क्यों किया जा रहा भारत बंद

भारत बंद (Bharat Bandh 25 May 2022) को सफल बनाने के लिए सोशल मीडिया पर जोरशोर से अभियान चलाया जार हा है। बताया जा रहा रहा है कि आखिर ऐसा क्यों किया जा रहा है। जो कारण लोगों के सामने रखने जा रहे हैं, उनमें शामिल हैं-

1. केंद्र सरकार ने जाति के आधार पर ओबीसी जनगणना नहीं कराई।

2. चुनाव में ईवीएम को लेकर हुए धांधली हुई है। ईवीएम का इस्तेमाल बंद हो।

- Install Android App -

3. निजी क्षेत्र में एससी/एसटी/ओबीसी आरक्षण लागू हो।

4. पुरानी पेंशन योजना को फिर से शुरू करने की मांग।

5. एनआरसी/सीएए/एनपीआर की कवायद रोकी जाए

6. किसानों को एमएसपी की गारंटी देने वाला कानून पेश किया जाए

7. ओडिशा और मध्य प्रदेश में पंचायत चुनाव में ओबीसी आरक्षण में पृथक निर्वाचक मंडल की मांग की जाए।

8. लोगों को टीका लगवाने के लिए मजबूर न किया जाए।

9. पर्यावरण संरक्षण की आड़ में आदिवासी लोगों के विस्थापन न हो।