jhankar
ब्रेकिंग
सितंबर में पूरे सप्ताह बारिश, फिर भी 353.5 मिमी कम बरसा पानी निराश्रित गोवंश शिफ्टिंग की रोज होगी मॉनिटरिंग मध्यप्रदेश में बारिश हुई असमान रेलवे स्टेशन पर अचानक बिगड़ी तबीयत, व्यक्ति की मौत 🐍 तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आया अजगर, घायल होने के बाद मौत 🚜 किसानों की 19 मांगों को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा का हुंकार खेत में धान की निंदाई कर रही महिला पर गिरा 33 KV का तार, करंट लगने से घायल मायके से लौट रही महिला बेटे समेत लापता, अपहरण का केस दर्ज सागर में जहरीली शराब से 18 लोगों की मौत, अवैध सप्लाई चेन की जांच में जुटी पुलिस बच्चों को सनातन संस्कृति से जोड़ने प्राचीन तिलभांडेश्वर मंदिर में सनातन संस्कार कार्यशाला शुरू

ब्रेकिंग न्यूज़ : द्वारकाधीश मंदिर पर गिरी आकाशीय बिजली

मकड़ाई समाचार द्वारका। गुजरात की धार्मिक नगरी द्वारका में भगवान कृष्ण के मंदिर पर आसमानी बिजली गिरी। द्वारकाधीश में आसमानी बिजली गिरने से मंदिर के शिखर पर लगी ध्वजा को नुकसान पहुंचा हैं। हालांकि इसके अलावा किसी व्यक्ति को इस घटना में चोट आई है और न ही मंदिर परिसर में कोई बड़ा नुकसान हुआ है। देश मे मानसून आ चुका है और देश के कई हिस्सों में जमकर बारिश हो रही हैं। इसी वजह से बिजली गिरने की घटनाएं भी सामने आ रही हैं। पिछले कुछ दिनों में बिजली गिरने से देश मे 40 लोगों की मौत हो चुकी हैं। गुजरात के द्वारका में भी भारी बारिश के दौरान द्वारकाधीश में बिजली गिरी है। इससे पहले राजस्थान में बिजली गिरने से बड़ा हादसा हुआ था। द्वारका में मंदिर के शिखर पर मौजूद ध्वज ने पूरी बिजली अवशोषित करके उसी जमीन में पहुँचा दिया। इसी वजह से वहाँ कोई नुकसान नही हुआ है।