jhankar
ब्रेकिंग
पिनेकल एकेडमी में नवदुर्गा पूजन कर हुआ कन्याभोज, कन्याओं ने किया गरबा नृत्य संपर्क शिविर में राहुल सिंह राजपूत को मात्र 5 रुपये में मिला पंप कनेक्शन विद्युत संबंधी सेवाओं हेतु ‘संपर्क अभियान’ शिविरों का हुआ आयोजन हरदा में सोशल मीडिया पर वार-पलटवार तेज, DNA और समाज को लेकर तीखी टिप्पणी; प्रशासन से कार्रवाई की मां... गेहूं की फसल अच्छी होगी, मनुष्य व पशुधन पर रहेगा बीमारी का संकट हंडिया में अतिक्रमण पर कार्रवाई की मांग, पुरानी शिकायत बंद होने पर सचिन तिवारी फिर पहुंचे CM हेल्पला... सिवनी मालवा: आज शाम 4:00 बजे भिलट बाबा करेंगे 6 माह की भविष्यवाणी, दोपहर 3 बजे चढ़ेगा निशान, 4 बजे द... गुजरात के भरूच में फार्मा फैक्ट्री में जोरदार ब्लास्ट, 5 मजदूरों की मौत, 6 घायल - जहरीली गैस के रिसा... गुर्जर महिला मंडल के गरबा महोत्सव में भक्तिमय हुआ माहौल, माँ दुर्गा की आराधना में थिरकीं महिलाएं आज नवरात्रि का 7 वां दिन आज होगी माँ कालरात्रि की आराधना

बड़ूद टोल नाके का मामला फिर गरमाया, वाहन चालकों ने की जमकर नारेबाजी, 1 अगस्त तक टोल वसूली रहेगी बंद 

विधायक सचिन बिरला ने कहा सर्वमान्य समाधान करेंगे

सुनील पटल्या गुर्जर बेड़िया। सनावद- खरगोन हाइवे पर ग्राम बड़ूद और सताजना के बीच प्रस्तावित  टोल वसूली नाके का मामला शनिवार को एक बार फिर गर्मा गया। टोल नाके शुरू होने की खबर फैलते ही क्षेत्र के सैकड़ों वाहन चालक टोल नाके पर एकत्रित हो गए और जमकर नारेबाजी की। इस कारण हाइवे पर कुछ देर तक यातायात प्रभावित हुआ। वाहन चालकों ने कहा कि टोल नाके को यहां किसी भी कीमत पर नहीं लगने दिया जाएगा। उधर चक्काजाम की खबर मिलते ही विधायक सचिन बिरला टोल नाके पर पहुंचे और वाहनचालकों की से बात की। विधायक ने टोल कर्मियों तथा एमपीआरडीसी के वरिष्ठ अधिकारी जैन से चर्चा की। विधायक ने भी कहा कि इस समस्या का जब तक ठोस निराकरण नहीं हो जाता तब तक टोल वसूली नहीं की जाए। विधायक ने कहा कि  टोल नाके के ठेकेदार, एमपीआरडीसी के अधिकारी और स्थानीय वाहन चालकों व जनप्रतिनिधियों की एक समिति बनाई जाएगी। यह समिति विचार-विमर्श कर समस्या का सर्वमान्य हल निकालेगी। इसलिए आगामी एक अगस्त तक टोल वसूली स्थगित की जाए। इसलिए अब एक अगस्त तक टोल वसूली नहीं की जाएगी।
विधायक ने टोल कर्मियों व एमपीआरडीसी के अधिकारी को सुझाव दिया कि इस टोल नाके को अंबा और रोड़िया के बीच स्थापित करना सभी के हित में है। ऐसा करने से समस्या का स्थायी निदान हो जाएगा और टोल कर्मियों तथा स्थानीय वाहन चालकों के टकराव को भी रोका जा सकेगा।

- Install Android App -

स्थानीय वाहन चालकों ने कहा कि टोल नाके के 15 किमी के दायरे में आने वाले सभी प्रकार के माल वाहकों को  टोल वसूली से छूट दी जाए। उल्लेखनीय है कि क्षेत्रवासियों द्वारा शुरू से ही इस टोल नाके का कड़ा विरोध किया जा रहा है। क्षेत्रवासी इस टोल नाके को यहां से हटाने की मांग करते आ रहे हैं। विधायक ने वाहन चालकों को आश्वस्त किया कि इस टोल नाके को लेकर जल्दी ही मुख्यमंत्रीय शिवराजसिंह चौहान और एमपीआरडीसी के महाप्रबंधक से चर्चा करेंगे।
विधायक ने कहा कि सनावद-खरगोन हाइवे पर बैड़िया में विश्वस्तरीय मिर्ची मंडी स्थित है। इस प्रस्तावित टोल नाके की बैड़िया से दूरी मात्र 10 किमी है। इस कारण आसपास के ग्रामों के किसानों को अपनी मिर्ची की उपज बैड़िया मिर्ची मंडी लाने के लिए इस टोल नाके से बार-बार गुजरना पड़ेगा। इसके अलावा बैड़िया और आसपास के सैकड़ों  ग्रामों के किसान बड़े पैमाने पर दुग्ध, सब्जी, गेहूं, कपास, सोयाबीन आदि का का उत्पादन करते हैं। इस कारण किसानों व छोटे व्यापारियों के वाहनों को बार-बार इस टोल नाके से गुजरना पड़ेगा। लेकिन किसान व छोटे व्यापारी से बार-बार टोल भुगतान वसूलना न्यायसंगत नहीं होगा।  इसलिए इस टोल नाके को बड़ूद-सताजना के बीच से हटाकर बैड़िया के आगे अंबा व रोड़िया के बीच स्थानांतरित किया जाए।