हरदा । हरदा आप पार्टी के जिलाध्यक्ष आनंद जाट को जेल भेजे जाने के 6 वे दिन भाजपा के विधायक प्रतिनिधि ने वीडियो के माध्यम से आनंद जाट पर हुई जेल कार्रवाई की वजह बताते हुए अपनी बात रखी। बीते कल कांग्रेस पूर्व विधायक आरके दोगने के इस आरोप कि भाजपा और कृषि मंत्री कमल पटेल द्वारा आनंद जाट को सत्ता का दुरुपयोग कर जेल भिजवाया गया। इस आरोप को उदय चौहान द्वारा पूरी तरह से खारिज कर दिया गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने बिना मामले की पुष्टि किये अनर्गल आरोप लगाए ।
क्या है एसडीएम आदेश –
अनुविभागीय अधिकारी न्यायालय के गिरफ्तारी के 13 जनवरी को जारी आदेश में धारा 110 के प्रतिभूति सहित पेशी पर जमानत पेश न होने व परिशान्ति भंग की आशंका के चलते सिविल लाइन थाना प्रभारी को आनंद जाट को तत्काल गिरफ्तार करने का उल्लेख आदेश में किया गया। आदेश पत्र पर 15 जनवरी को पेशी का उल्लेख है।
मालूम हो, 14 से जेल भेजे गए आप नेता की जमानत होने को लेकर अभी कोई सूचना नहीं मिली है।
क्या कहा भाजपा नेता उदय चौहान ने –
“अभी कांग्रेस के पूर्व विधायक रामकिशोर दोगने जी ने यह आरोप लगाया कि कड़ोला निवासी आनंद जाट पिता दीपचंद जाट जो 151 के मामले में हरदा जेल में बंद हैं| उसकी जमानत भारतीय जनता पार्टी और कृषि मंत्री कमल पटेल नहीं होने दे रहे हैं | मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि पहले आप इस मामले की वास्तविकता जान ले। कड़ोला निवासी आनंद जाट के ऊपर कड़ोला के ही मुस्लिम समाज के लोगो ने हरदा के सिविल लाइन थाने में 14 तारीख को एक अपराध पंजीकृत करवाया| जिसमें उन्होंने कहा है| कि आनंद जाट हमारी धार्मिक आस्था के साथ खेलता है । हमे गंदी-गंदी गालियां बकता है । हमारी मस्जिद को तोड़ने की धमकी देता हैं मस्जिद के ऊपर लगे हुए हमारे माइक सेट को उतारने की बोलता है| और हमसे
कहता है कि तुम सबको गांव से जाना पड़ेगा इस प्रकार के मामले को लेकर कडोला के जाहिद ने सिविल लाइन थाने में एक मामला पंजीकृत कराया । उसको ध्यान में रखते हुए 294 का मामला उसपे FIR कायम हुई थी । उसके बाद प्रशासन ने गांव के अंदर शांति व्यवस्था बनी रहे| किसी प्रकार का कोई धार्मिक विवाद न फैले| इसको लेकर उसके ऊपर प्रतिवंधात्मक कार्यवाही करते हुए 151 में एसडीएम के पास उसको पेश किया | एसडीएम ने सारे मामले को ध्यान में रखते हुए उसे जेल पहुंचा दिया| जिले के अंदर शांति व्यवस्था बनी रहे, लोग आपस मे न लड़े इस बात की चिंता करते हुए प्रशासन ने उसे जेल पहुंचाया|
हमे तो ऐसा लगता है कि जब भी किसी अपराधी के ऊपर प्रशासन या पुलिस प्रशासन, जिला प्रशासन कोई कार्यवाही करता है तो हमारे यहां के पूर्व विधायक रामकिशोर दोगने और पूरी कांग्रेस पार्टी उन अपराधियों के साथ खड़ी हो जाती हैं और इसका मतलब सीधा-सीधा यह है कि कांग्रेस का हाथ जो है, बो अपराधियों के साथ है| इस मामले में हम यह कहना चाहते है, की प्रशासन ने निष्पक्ष कार्यवाही की है। किसी के धर्म को कोई भी व्यक्ति आघात नही पहुंचा सकता है, यह हमारे संविधानों से उल्लेख है, और जो व्यक्ति संविधान के नियमो को नहीं मानेगा उसके ऊपर प्रशासन कार्यवाही करेगा |

