jhankar
ब्रेकिंग
आज का राशिफल: 4 सितंबर 2026 🌟 जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे हरदा में जमीन विवाद को लेकर बवाल, दोनों पक्ष आमने-सामने एक पक्ष की शिकायत पर 8 लोगों के खिलाफ FIR खेड़ीनीमा विद्यालय ने बढ़ाया हरदा का मान, संस्था प्रमुख डूडी को मिला ‘उत्कृष्ट नेतृत्व’ सम्मान आज का हरदा, देवास, बैतूल, खंडवा, नर्मदापुरम, इंदौर, भोपाल में मौसम हाल छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में ऑनलाइन अटेंडेंस पर भड़की टीचर, कहा - अफसरों और CM की भी हो निगरानी MP में बारिश का कहर: नर्मदापुरम-छिंदवाड़ा में रेड अलर्ट, 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट बलराम जयंती के अवसर पर प्राकृतिक खेती उत्पाद सह संवाद कार्यक्रम आयोजित जिला चिकित्सालय को मिली नई व्हीलचेयर, मरीजों को मिलेगी राहत कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक ने जिला जेल का आकस्मिक निरीक्षण किया हरदा जिले में विद्युत चोरी के खिलाफ चला सघन चेकिंग अभियान

भारी बारिश से पुल पर भरा पानी, झांसी-टीकमगढ़ का संपर्क टूटा

मकड़ाई समाचार टीकमगढ़। शहर में लगातार हाे रही बारिश के कारण अब जगह-जगह जलभराव की स्थिति बनने लगी है। प्रशासन इससे निपटने का प्रयास कर ही रहा था कि तभी आज जेवरा की पुलिया पर पानी भर गया। जिससे टीकमगढ़-झांसी के बीच संपर्क भी टूट गया है। उधर पुलिया पर पानी आने के कारण ट्रैफिक काे राेक दिया गया है। यहां पर दाेनाें तरफ वाहनाें की कतार लग गई है। ट्रैफिक जाम के कारण लाेगाें काे खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उधर डबरा में भारी बारिश के चलते हरसी डेम के जल्द ही भरने की संभावना बन रही है। ऐसे में प्रशासन ने आसपास के 24 गांवाें में अलर्ट जारी कर दिया है।भारी बारिश की चपेट में केवल ग्वालियर चंबल संभाग ही नहीं बल्कि बुंदेलखंड भी है। टीकमगढ़ में भी लगातार बारिश का दाैर जारी है। लगातार हाे रही बारिश के कारण निचली बस्तियाें में जलभराव की स्थिति बन गई है। प्रशासन एवं पुलिस लगातार मॉनीटरिंग कर रहे हैं, वहीं नगर पालिका का अमला लगातार पानी निकालने में जुटा हुआ है। वहीं आज दाेपहर में जेवरा की पुलिया पर पानी आ गया। जिससे हादसे की आशंका काे देखते हुए दाेनाें तरफ से आने वाले ट्रैफिक काे दाेपहर दाे बजे राेक दिया गया। यह झांसी एवं टीकमगढ़ काे जाेड़ने वाला मार्ग है। ऐेसे में इस मार्ग के बंद हाेने से दाेनाें तरफ वाहनाें की कतार लग गई है।

- Install Android App -

डबरा में अलर्ट जारीः भारी बारिश के कारण हरसी डेम भी अब जल्द ही भरने वाला है। प्रशासन ने आसपास बसे 24 गांवाें में मुनादी करवा दी है, साथ ही अलर्ट भी जारी कर दिया गया है। संभावना है कि आज रात तक हरसी डेम ओवरफ्लाे हाे सकता है। जानकाराें की माने ताे सन् 1971 के बाद पहली बार इतनी तेज बारिश हुई है और इस प्रकार के हालात बने हैं। वहीं पहसारी के आसपास बसे गांवाें काे खाली कराया जा रहा है। लाेगाें का यह भी आराेप है कि बिना सूचना दिए ही पहसारी डेम से पानी छाेड़ दिया गया है, जिससे हालात बिगड़ने की आशंका बढ़ गई है।