jhankar
ब्रेकिंग
गुवाहाटी के पॉश होटल में लीज विवाद को लेकर अंधाधुंध फायरिंग, महिला सहित 5 की मौत, आरोपी 1 घंटे में ग... छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल को मारी टक्कर, 72 वर्षीय बुजुर्ग गंभीर घायल - भोपाल रेफर खेत में सिंचाई के दौरान मजदूर की मौत मारपीट के आरोपी का पुलिस ने निकाला जुलूस,पीडि़त परिवार से मंगवाई माफी हरदा में धूमधाम से मनी वाल्मीकि जयंती मध्य प्रदेश में आज मौसम साफ और शुष्क, दिन में तेज धूप - रात में हल्की ठंड ₹7.30 करोड़ की लागत से बनेगी घोघई नदी पर पुलिया, विधायक अभिजीत शाह ने किया भूमिपूजन खेत बचाओ अभियान के तहत गांवों में कृषक चौपाल आयोजित बानापुरा में फिर खुला स्पा सेंटर, नगर में चर्चा तेज अनुमति को लेकर सवाल, नागरिकों ने की जांच की मांग

भोपाल ISBT में भीषण बस अग्निकांड, फायर स्टेशन की लेटलतीफी पर सवाल

जानिए क्या है पूरा मामला विस्तार से जानिए

मकडा़ई एक्सप्रेस 24 भोपाल। गोविंदपुरा स्थित अंतरराज्यीय बस टर्मिनस (ISBT) परिसर में रविवार शाम बड़ा अग्निकांड हो गया। वर्मा ट्रेवल्स की खड़ी बसों में अचानक आग लग गई, जिसने देखते ही देखते 8 बसों को अपनी चपेट में ले लिया।

जानकारी के अनुसार आग पहले एक बस में लगी थी। परिसर में बसें एक-दूसरे से सटाकर खड़ी होने के कारण आग तेजी से दूसरी बसों में फैल गई। चार बसें पूरी तरह जलकर खाक हो गईं, जबकि 4 बसें आधी से ज्यादा क्षतिग्रस्त हो गईं। ये सभी बसें नागपुर, अहमदाबाद, सूरत, पुणे रूट पर चलती हैं और कुछ ही देर में रवाना होने वाली थीं, जिनमें यात्रियों की बुकिंग भी थी।

100 मीटर दूर था फायर स्टेशन, फिर भी 15 मिनट की देरी

- Install Android App -

सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि घटनास्थल से महज 100 मीटर की दूरी पर ही नगर निगम का फायर स्टेशन स्थित है, फिर भी दमकल को मौके पर पहुंचने में करीब 15 मिनट लग गए।

बस मालिक दीपक वर्मा के मुताबिक सूचना देने के 15 मिनट बाद फायर ब्रिगेड पहुंची, जबकि नगर निगम के फायर ऑफिसर का कहना है कि ISBT फायर स्टेशन की गाड़ी उस समय मेले में ड्यूटी पर थी, उसे तुरंत रवाना किया गया और वह 10 मिनट में पहुंच गई थी।

4-5 करोड़ का नुकसान, कोई जनहानि नहीं

दमकल की 15 से 20 गाड़ियों ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि आग लगते समय बसों में कोई यात्री मौजूद नहीं था, इसलिए कोई जनहानि नहीं हुई।

वर्मा ट्रेवल्स के मालिक के अनुसार इस हादसे में करीब 4 से 5 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस शॉर्ट सर्किट और संभावित साजिश दोनों एंगल से जांच कर रही है। गोविंदपुरा पुलिस ने ISBT परिसर के आधा दर्जन से अधिक CCTV फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है।