jhankar
ब्रेकिंग
पिनेकल एकेडमी में नवदुर्गा पूजन कर हुआ कन्याभोज, कन्याओं ने किया गरबा नृत्य संपर्क शिविर में राहुल सिंह राजपूत को मात्र 5 रुपये में मिला पंप कनेक्शन विद्युत संबंधी सेवाओं हेतु ‘संपर्क अभियान’ शिविरों का हुआ आयोजन हरदा में सोशल मीडिया पर वार-पलटवार तेज, DNA और समाज को लेकर तीखी टिप्पणी; प्रशासन से कार्रवाई की मां... गेहूं की फसल अच्छी होगी, मनुष्य व पशुधन पर रहेगा बीमारी का संकट हंडिया में अतिक्रमण पर कार्रवाई की मांग, पुरानी शिकायत बंद होने पर सचिन तिवारी फिर पहुंचे CM हेल्पला... सिवनी मालवा: आज शाम 4:00 बजे भिलट बाबा करेंगे 6 माह की भविष्यवाणी, दोपहर 3 बजे चढ़ेगा निशान, 4 बजे द... गुजरात के भरूच में फार्मा फैक्ट्री में जोरदार ब्लास्ट, 5 मजदूरों की मौत, 6 घायल - जहरीली गैस के रिसा... गुर्जर महिला मंडल के गरबा महोत्सव में भक्तिमय हुआ माहौल, माँ दुर्गा की आराधना में थिरकीं महिलाएं आज नवरात्रि का 7 वां दिन आज होगी माँ कालरात्रि की आराधना

भोपाल न्यूूज : मप्र विद्युत कंपनी रुपये ऐंठने की मशीन हो गई उपभोक्ताओ नेे लगाया आरोेप

मकडाई एक्सप्रेस 24 भोपाल | शहर में कई बिजली उपभोक्ता परेशान है। वजह है बिजली बिल की राशि सामान्य से दो से तीन गुना अधिक आना। इसके लिए ये बिजली कंपनी के अधिकारियों को कोस रहे हैं तो अधिकारियों का दावा है कि किसी को अधिक राशि का बिल नहीं दिया है। जिसने जितनी बिजली खपत की थी, उतना ही बिल दिया है। शहर में 4.50 लाख से अधिक विद्युत उपभोक्ता हैं। इनमें से कई उपभोक्ताओं को हर माह आने वाले बिल से जून व जुलाई 2023 में अधिक राशि के बिल दे दिए हैं। इससे वे परेशान हैं और बिजली कंपनी के दफ्तरों के चक्‍कर काट रहे हैं।
इस बार पहले से दोगुना बिजली का बिल आया 
कटारा हिल्स क्षेत्र के भगवान सिंह राजपूत के घर हर माह छह से सात हजार रुपये का बिल आता था। इस बार 15 हजार रुपये का बिल आया है। पिछला बकाया भी नहीं था, तब भी इतना बिल आया है। वह बिजली कंपनी के अधिकारियों को शिकायत कर चुके हैं। तीन हजार रुपये माफ किया है।

- Install Android App -

बाग मुगालिया क्षेत्र की उपभोक्ता पूजा सिंह के घर एक पंखा, एक फ्रिज चलता है। कभी-कभी टीवी चलाते हैं। जून माह में 1500 रुपये बिल आया है, जो कि हर माह 200-250 रुपये आता था। अभी तक बिल नहीं भरा है, कंपनी के अधिकारी वजह नहीं बता पा रहे हैं कि इतना बिल कैसे आया।
यहां करें शिकायत
बिल की राशि अधिक लग रही हो तो बिजली कंपनी के टोलफ्री नंबर 1912, उपाय एप, वाट्सएप चैटबाट नंबर 0755-2551222 पर नंबर दबाकर शिकायत दर्ज कर सकते हैं। नजदीक के बिजली वितरण केंद्रों पर लिखित में भी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।