उज्जैन : शुक्रवार दोपहर को महिदपुर रोड क्षेत्र में उस समय सनसनी मच गई, जब लोगों को पता चला कि क्षेत्र में संचालित होने वाले शासकीय कन्या विद्यालय परिसर में एक गैस की टंकी में विस्फोट हो गया है। क्योंकि यह मामला कन्या विद्यालय से जुड़ा हुआ था। इसलिए क्षेत्र के लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी पुलिस को दी।
बता दें कि उज्जैन से 60 किमी दूर महिदपुर रोड में संचालित होने वाले शासकीय कन्या विद्यालय परिसर में रोजाना की तरह शुक्रवार को भी पांच आंगनवाड़ी के लिए भोजन बनाया जा रहा था। उसी समय अचानक खाना बनाते समय गैस की नली में आग लग गई, जिससे घबराकर खाना बनाने वाली महिलाओं ने शोर मचाया तो क्षेत्र के लोग इकट्ठा तो हो गए, लेकिन वे इस मामले में कुछ कर पाते इसके पहले ही गैस सिलेंडर में विस्फोट हो गया।
वैसे इस विस्फोट से कोई जनहानि तो नहीं हुई, लेकिन दीवार टूट गई और छत उड़ने से यहां रखा सारा सामान बिखर गया। महिदपुर थाना पुलिस ने बताया कि इस मामले में जांच की जा रही है।
ब्रेकिंग
Harda big news: सिविल लाइन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 38.15 ग्राम मादक पदार्थ जब्त ₹11.60 लाख का माल बर...
उमंग दिवस पर बालिकाओं को आत्मरक्षा, गुड टच-बैड टच और साइबर सुरक्षा की दी जानकारी
सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘ जन जल सेवा संकल्प यात्रा’ 24 एवं 25 सितम्बर को
सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘जन जल सेवा संकल्प यात्रा’ 23 एवं 24 सितम्बर को
सेवा संकल्प अभियान के तहत ब्लॉक स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता सम्पन्न
खुशियों की दास्तां : चाय के ठेले से आत्मनिर्भरता तक: पीएम स्वनिधि योजना बनी अमर कुशवाहा की सफलता की...
पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए ग्राम पंचायत मकड़ाई के मतदान केंद्र के भवन में किया बदलाव
जिला पंचायत सदस्य उप निर्वाचन के तहत खिरकिया विकासखंड की 16 ग्राम पंचायतों में शुष्क दिवस घोषित
सेवा संकल्प अभियान के तहत तवा बांयी तट नहर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित
कलेक्टर एसपी ने प्रतिमा विसर्जन स्थलों का निरीक्षण किया
चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 17 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |
