jhankar
ब्रेकिंग
खाद की किल्लत को लेकर कांग्रेस का कृषि विभाग में प्रदर्शन, 3 दिन में तालाबंदी की चेतावनी जाखड़ माता मंदिर में नवरात्रि की धूम, महिलाएं रोज दे रही गरबा की प्रस्तुति MP में आज से 4 दिन आंधी-बारिश का दौर, ग्वालियर-चंबल में ज्यादा असर हंडिया में गरबा महोत्सव में सीहोर के एमएलडी ग्रुप ने मारी बाजी ढोलियावाड़ में विद्युत विभाग की कार्रवाई से किसानों में आक्रोश, तीन मोटरें जब्त करने का आरोप हरदा: नाबालिग कबड्डी खिलाड़ी से छेड़छाड़ के मामले में आरोपी बरी, साक्ष्यों के अभाव में कोर्ट का फैसल... आईटीआई रहटगांव के कर्मचारियों को दी ई-ऑफिस संचालन की ट्रेनिंग रबी सिंचाई से पूर्व गोंदागांव उपनहर की साफ-सफाई एवं मरम्मत कार्य पूर्ण करने के निर्देश खुशियों की दास्तां हरदा की अर्चना नागर ने रोसेल फूल से तैयार किया अंतर्राष्ट्रीय बेवरेज ब्रांड ‘बरग... मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 16 अक्टूबर को सिराली में लगेगा शिविर

मच्छर भगाने वाली अगरबत्ती (क्वाइल) ने 6 लोगों की जान ले ली | धुएं से दम घुटने से 6 लोगों की मौत |

मकड़ाई एक्सप्रेस दिल्ली |  मच्छर भगाने वाली अगरबत्ती (क्वाइल) ने 6 लोगों की जान ले ली है। पुलिस के मुताबिक, शास्त्री पार्क एरिया के एक घर में कुछ लोग किराए से रहते थे। एक कमरे में 9 लोग सोए थे। मच्छरों से बचने के लिए इन्होंने अगरबत्ती लगाई थी। माना जा रहा है कि इसी के धुएं से दम घुटने से 6 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में एक महिला और डेढ़ साल का मासूम भी शामिल है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मच्छर भगाने वाली अगरबत्ती बिस्तर के पास लगाई गई थी। कमरे के सभी दरवाजे और खिड़कियां बंद कर दिए गए थे। अगरबत्ती के कारण गद्दे ने भी आग पकड़ ली। इस कारण कमरे में कार्बन डाइऑक्साइड इकट्ठा हो गई और लोगों का दम घुटने लगा।

- Install Android App -

सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और सभी को अस्पताल पहुंचाया। छह लोगों को मृत घोषित कर दिया गया| जबकि एक को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। 15 साल की लड़की के साथ ही एक अन्य शख्स का इलाज चल रहा है। जिला पुलिस उपायुक्त जॉय टिर्की ने पूरे घटनाक्रम की पुष्टि कर दी है। उनके मुताबिक, शुक्रवार सुबह 9 बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि घर में कुछ लोग अचेत मिले हैं। स्थानीय लोगों की मदद से सभी को अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जिसमें से 6 को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।