jhankar
ब्रेकिंग
कैमरे की नजर से हुनर का सम्मान, रायपुर में हरदा के पवन मानधनिया सम्मानित Aaj ka rashifal: आज का राशिफल दिनांक 3 अक्टूबर 2026, शनिवार जानिए आज क्या कहते हैं आपके भाग्य के सित... सेवा संकल्प अभियान के अन्तर्गत निःशुल्क एक्यूप्रेशर उपचार शिविर हंडिया : रिद्धनाथ घाट को पॉलिथिन मुक्त बनाने की पहल, सफाई अभियान में निकली दो ट्रॉली गंदगी अतिथियों ने पैर पखारकर किया स्वच्छता कर्मियों का सम्मान, दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ गांधी जयंती पर खिलाड़ियों ने महात्मा गांधी को श्रद्धा सुमन अर्पित कर किया योग स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत जिला पंचायत परिसर में हुआ श्रमदान बेहतर मृदा स्वास्थ्य के लिए संतुलित मात्रा में करें उर्वरकों का उपयोग जिले की 225 आंगनवाड़ियों में आंगनवाड़ी मिलन कार्यक्रम सम्पन्न हरदा में अवैध प्लॉटिंग पर प्रशासन का बड़ा वार तीन मामलों में FIR, निर्माण हटाने के आदेश

मध्‍य प्रदेश के मुस्लिम परिवार ने शादी के निमंत्रण में ईश्वर-अल्लाह दोनों का किया स्मरण

मकड़ाई समाचार गुना। ‘ईश्वर-अल्लाह के नाम से हर काम का आगाज करता हूं, उन्हीं पर है भरोसा, उन्हीं पर नाज करता हूं।’ सांप्रदायिक सौहार्द की यह लाइनें किसी सादे कागज पर नहीं लिखी हैं, बल्कि एक मुस्लिम परिवार ने अपने बेटे की शादी के निमंत्रण पत्र पर छपवाई हैं। निमंत्रण में एक तरफ हिंदुओं के प्रथम पूज्य भगवान गणेश की तस्वीर प्रकाशित है तो दूसरी ओर 786 अंकित है।

- Install Android App -

निमंत्रण पत्र उन्होंने हिंदू मित्रों के लिए छपवाए हैं जबकि मुस्लिम रिश्तेदारों व परिचितों को उर्दू भाषा वाले कार्ड दिए हैं। शादी का यह निमंत्रण इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह परिवार है जिले की कुंभराज तहसील के मृगवास कस्बा निवासी यूसुफ खां का।

उन्होंने अपने बेटे इरफान खां की शादी में आमंत्रित करने के लिए यह निमंत्रण पत्र दिए। बुधवार शाम को इरफान दूल्हा बनकर निकाह करने के लिए पहुंचे। इस्लामी परंपरा के अनुसार निकाह हुआ। यूसुफ ने कार्ड पर लिखा है कि परमपिता परमात्मा की असीम कृपा से हमारे घर आंगन में शुभ मांगलिक प्रसंग आया है। मंगल परिणयोत्सव पर आयोजित प्रीतिभोज में आप सादर आमंत्रित हैं। कृपया पधारकर हमें अनुग्रहीत करें। यूसुफ खां का कहना है कि बचपन में उन्होंने गांव के गायत्री मंदिर में पढ़ाई की, तो मरहूम पिता हुस्न खां रामायण और कुरान दोनों पढ़ते थे। उन्होंने सांप्रदायिक सौहार्द को बढ़ावा देने के लिए ये कार्ड वितरित किए थे।