jhankar
ब्रेकिंग
गुर्जर महिला मंडल की हुंकार—नशे से दूरी, समाज में एकता और बेटियों-बहुओं की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान शिविर 25 शिकायतों का मौके पर निराकरण एसडीएम विजय राय ने किया बांदरखोह गौशाला का औचक निरीक्षण, घायल गोवंश की मौके पर की मरहम-पट्टी 20 अगस्त 2026 हरदा जिले की प्रमुख खबरें हरदा में बदले मौसम से बढ़ा मच्छरों का प्रकोप, डेंगू-मलेरिया का बढ़ा खतरा,स्थानीय प्रशासन से साफ-सफाई... संत सिंगाजी महाराज का 467वां निर्वाण दिवस कल मनाया जाएगा "बूथ की जमीनी स्थिति जाने बिना संगठन मजबूत नहीं होगा" - उषा नायडू हरदा : दूध विक्रेताओं की हड़ताल, डेयरी संचालकों ने किया विरोध 🕉️ तिलभांडेश्वर कांवड़ यात्रा 24 अगस्त को, विधायक अभिजीत शाह करेंगे शुभारंभ हरदा रेलवे स्टेशन पर महिला यात्री की तबीयत बिगड़ी, इलाज के दौरान मौत 

मनावर: वरिष्ठ पत्रकार अनिल जैन सांसद मीडिया प्रभारी नियुक्त

मनावर पवन प्रजापत।

- Install Android App -

शहर के वरिष्ठ पत्रकार और प्रेस क्लब मनावर के अध्यक्ष अनिल जैन को सांसद छतर सिंह दरबार ने मनावर विधानसभा क्षेत्र के लिए अपना मीडिया प्रभारी नियुक्त किया है। इस आशय का नियुक्ति पत्र धार महू लोकसभा क्षेत्र के सांसद दरबार ने उन्हें 24 मई को सौंपा है।
इस अवसर पर सांसद दरबार ने कहा कि लोकतंत्र का चौथा स्तंभ मीडिया ही है। मीडिया के माध्यम से नेतृत्व और पार्टी सीधे जनता से जुड़ती है। भाजपा द्वारा किए गए विकास कार्य एवं आगामी संकल्पनाए मीडिया के माध्यम से ही जनता तक पहुंचती हैं।मुझे मनावर विधानसभा क्षेत्र के लिए शहर के वरिष्ठ और तेजतर्रार पत्रकार अनिलजी जैन को अपना मीडिया प्रभारी नियुक्त करते हुए अत्यंत हर्ष हो रहा है। मनावर विधानसभा के लिए मेरे से संबंधित मीडिया के सभी कार्य अब से अनिल जैन देखेंगे।
अनिल जैन के मीडिया प्रभारी नियुक्त होने पर भाजपा के वरिष्ठ नेता नारायण सोनी, उदयराज सिंह दरबार गोलू भैया, हेमंत खटोड़ ,प्रेस क्लब के नीलेश जैन, विश्वदीप मिश्रा, रिजवान अली , इकबाल मंसुरी,अशोक जैन उमरबन ,योगेश जख्मी, जयप्रकाश सेन, पवन प्रजापत, जितेंद्र सोलंकी, शाहनवाज शेख, देवेंद्र जैन जाकिर कुरैशी, विश्व दीप सेन,आरके, हरिओम मांलविया , सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने खुशी का इजहार करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है।