jhankar
ब्रेकिंग
जिले में पंचायत उप निर्वाचन हेतु संबंधित पंचायतों में 29 सितम्बर को सार्वजनिक अवकाश घोषित पौधारोपण कर वीर भगत सिंह को दी श्रद्धांजलि, युवाओं ने लिया राष्ट्र निर्माण व पर्यावरण संरक्षण का संक... पंधानिया में 2 अक्टूबर को आयोजित होगा अस्पृश्यता निवारण सद्भावना शिविर खुशियों की दास्तां : असिस्टेंट से एंटरप्रेन्योर बने टिमरनी के अर्पित सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार’ से नागरिकों को मिलेगा शासकीय योजनाओं का लाभ सेवा मेरा योगदान’ अभियान के तहत 2 से 10 अक्टूबर तक होंगे 9 सेवा कार्य आंगन मिलन सेवा अभियान के तहत ‘मेरी कहानी-मेरी सफलता’ लाभार्थी संवाद आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षित गर्भपात दिवस पर कार्यशाला सम्पन्न उज्जैन सिंहस्थ 2028 रोड चौड़ीकरण विवाद आज का सुविचार - 28 सितंबर 2026

‘मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना’ के क्रियान्वयन हेतु समय सीमा निर्धारित

मकड़ाई समाचार हरदा। प्रदेश में महिलाओं के स्वावलम्बन और महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से ‘मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना’ प्रारम्भ की गई है। योजना के तहत प्रत्येक पात्र महिला को उसकी पात्रता अवधि में 1000 रूपये प्रतिमाह के मान से राशि का भुगतान आवेदिका के स्वयं के आधार लिंक डीबीटी इनेबल्ड बैंक खाते में किया जायेगा। यदि किसी परिवार की 60 वर्ष से कम आयु की महिला को सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना अथवा अन्य किसी योजना में प्रतिमाह 1000 रूपये से कम राशि प्राप्त हो रही हो तो उतनी अतिरिक्त राशि इस योजना में स्वीकृत की जाएगी, जिससे उसे कुल 1000 रूपये की राशि प्राप्त हो सके।

- Install Android App -

कलेक्टर ऋषि गर्ग ने बताया कि योजना के क्रियान्वयन के लिये समय सीमा निर्धारित की गई है। जारी समय सारणी अनुसार योजना का शुभारम्भ 5 मार्च को होगा। योजना के तहत 15 मार्च से 30 अप्रैल तक आवेदन प्राप्त किये जायेंगे। उन्होने बताया कि 1 मई को योजना के तहत हितग्राहियों की अनंतिम सूची जारी की जाएगी तथा 1 मई से 15 मई तक अनंतिम सूची पर आपत्तियां प्राप्त की जाएगी। जारी समय सारणी अनुसार 16 मई से 30 मई तक आपत्तियों का निराकरण किया जाएगा तथा 31 मई को अंतिम सूची जारी की जाएगी। योजना के तहत राशि का अंतरण 10 जून 2023 तक किया जाएगा तथा आगामी माहों में भुगतान के लिये प्रत्येक माह की 10 तारीख निर्धारित की गई।