jhankar
ब्रेकिंग
आज MP का मौसम: भोपाल-इंदौर समेत 55 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश आगामी 4-5 अगस्त से हैवी रेन का अल... हरदा-छिपानेर मार्ग पर वर्षा ऋतु में सुगम आवागमन के लिए शोल्डर रोलिंग का कार्य जारी अवैध शराब के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 9 प्रकरण दर्ज पिछले 24 घंटों में जिले में 1.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज सिविल डिफेंस वालेंटियर्स को अग्नि सुरक्षा एवं बचाव के उपायों का दिया गया प्रशिक्षण सोयाबीन में पत्ती खाने वाली इल्ली के नियंत्रण के लिए कृषि विज्ञान केंद्र ने जारी की सलाह आवली घाट पर फ्रेंडशिप डे पर नर्मदा भजन, मित्रों ने मांगी सुख-समृद्धि हरदा जिला मुख्यालय पर 9 अगस्त को कृषि उपज मंडी प्रांगण में हरदा विश्व आदिवासी दिवस मनाने को लेकर जिल... विश्व हिन्दू परिषद हरदा जिले का द्वि-दिवसीय अभ्यास वर्ग सम्पन्न, 100 से अधिक कार्यकर्ताओं ने लिया प्... हरदा में ABVP और श्री वेलनेश सेंटर ने किया शिक्षक व पत्रकारों का सम्मान, निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में...

युको बैंक मैनेजर निकला बड़ा ठगबाज, चार माह पहले एक किसान के खाते से गायब कर चुका था चार लाख रुपए, किसान ने शिकायत कि तो मानवीय भूल कहकर जमा कर दिए पैसे !

हरदा ।यूको बैंक मेनेजर नितिन मालवीय तो बहुत बड़ा ठगवाज निकला, प्याज के छिलको की तरह धीरे धीरे कई मामले निकल कर अब सामने आ रहे हैं।

यूको बैंक मैनेजर व 2 कर्मचारियों ने मिलकर किया 75 लाख रुपये का गबन मामले के बाद एक तजपुरा के किसान अर्जुन सिंह के साथ आज से तीन चार माह पहले भी ऐसी ही धोखा धड़ी की घटना को बैंक मेनेजर अंजाम दे चुका है। किसान का खाता यूको बैंक में था। मकड़ाई एक्सप्रेस से चर्चा में किसान अर्जुन सिंह के बेटे बालू ने बताया कि उक्त बैंक मेनेजर ने मेरे पिताजी के नाम से खाते से भी लगभग चार लाख रुपए निकाल लिए थे। जब मैंने खाता चैक किया तो चार लाख रुपए गायब हो चुके शिकायत की तो बैंक मेनेजर नितिन मालवीय ने मानवीय भूल कहकर मेरे खाते में पैसे जमा कर दिया। हमने खाता उस बैंक से बंद कर दिया। लेकिन कई लोगो के साथ उस बैंक में धोखाधड़ी हुई है। जॉच होने पर कई मामले सामने आ सकते है ।

- Install Android App -

ऐसा ही एकऔर मामला सामने आया है। जिसमे संदीप मौर्य नाम के युवक ने बताया कि मेरे साथ लोन दिलवाने के नाम पर धोखाधड़ी हुई है। बैंक मेनेजर ने दो लाख का लोन दिलाने के नाम से मेरे से सभी दस्तावेज और 11 कोरे चैक लिए थे। उसके बाद में मुझसे कहा कि आपको खाते में बैंक बेलेंस का लेन देन दिखाना होगा और मेरे खाते में लगभग 65 लाख रुपए का लेन देन किया ।
मेरे नाम से बैंक मेनेजर ने एक गोल्ड लोन देने वाली बैंक में साड़े 6 लाख रुपए का सोना रखकर लोन भी लिया ।
पीड़ित ग्राहक ने बताया कि मैंने थाने में उक्त आशय के बयान दिए है
बैंक मेनेजर और अन्य कर्मचारियों ने मेरे साथ भी फ्राड किया है।

Big news harda: यूको बैंक मैनेजर व 2 कर्मचारियों ने मिलकर किया 75 लाख रुपये का गबन !