jhankar
ब्रेकिंग
गुर्जर महिला मंडल की हुंकार—नशे से दूरी, समाज में एकता और बेटियों-बहुओं की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान शिविर 25 शिकायतों का मौके पर निराकरण एसडीएम विजय राय ने किया बांदरखोह गौशाला का औचक निरीक्षण, घायल गोवंश की मौके पर की मरहम-पट्टी 20 अगस्त 2026 हरदा जिले की प्रमुख खबरें हरदा में बदले मौसम से बढ़ा मच्छरों का प्रकोप, डेंगू-मलेरिया का बढ़ा खतरा,स्थानीय प्रशासन से साफ-सफाई... संत सिंगाजी महाराज का 467वां निर्वाण दिवस कल मनाया जाएगा "बूथ की जमीनी स्थिति जाने बिना संगठन मजबूत नहीं होगा" - उषा नायडू हरदा : दूध विक्रेताओं की हड़ताल, डेयरी संचालकों ने किया विरोध 🕉️ तिलभांडेश्वर कांवड़ यात्रा 24 अगस्त को, विधायक अभिजीत शाह करेंगे शुभारंभ हरदा रेलवे स्टेशन पर महिला यात्री की तबीयत बिगड़ी, इलाज के दौरान मौत 

युवा सेवा संघ द्वारा तिंरगा यात्रा का अयोजन झाबुआ जिले के कई कार्यकर्ताओं ने लिया भाग

योगेश चौहान मकड़ाई समाचार झाबुआ। संत श्री आशारामजी बापू द्वारा प्रेरित युवा सेवा संघ ने आज झाबुआ जिले की पेटलावद तहसील में एक विशाल वाहन तिरंगा यात्रा का अयोजन किया। तिरंगा यात्रा में झाबुआ जिले के कई यूवा सेवा संघ के कार्यकर्ताओ ने भाग लिया। पूज्य बापू जी के साधकों द्वारा पूज्य बापूजी की प्रतिमा को कार के ऊपर विराजित किया पुष्प माला अर्पित कर सभी साधकों ने अपनी अपनी टू व्हीलर फोर व्हीलर पर तिरंगा फहराया उसके पश्चात् वाहन तिरंगा रैली प्रारम्भ की गई। रैली पेटलावद के प्रमुख मार्गो से होती हुई पूज्य संत श्री आशारामजी बापू के आश्रम पहुंची। जहा विशाल बाइक तिरंगा यात्रा का समापन हुआ। रैली में सभी कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया वाहन तिंरगा रैली में करीब एक हजार टू व्हीलर वाहन तथा 20,से30 फोर व्हीलर वाहन शामिल थे व हजारो की संख्या में पूज्य बापू जी के साधक लोग सम्मीलित थे सभी वाहनों पर तिरंगा लहराया हुआ था। पूर्ण जोश के साथ वन्दे मातरम् भारत माता की जय जय हिन्द जय भारत जैसे कई देश भक्ति नारों का उद्घोष हो रहा था पेटलावद वासियों के लिए ये पल काफी उत्साहिक था। जगह जगह वाहन तिंरगा रैली का स्वागत हुआ फूल वर्षा की गई। आजादी के 75 वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी देशवासियों को बधाई शुभकामनाए दी गई , डीजे की धुन पर थिरकते हुए उर्जाय मान नारों के साथ यह तिंरगा यात्रा एक अलग ही रूप से दिखाई दे रही थी , देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान के बाद मानो देश के लोगो में एक जोश एक उबाल आ गया हो ,पूरे भारत देश में आज तिरंगा यात्रा निकाली जा रही हे घर घर तिरंगा लहराया जा रहा हे काफी गोरवान्वित पल महसूस होता है।