jhankar
ब्रेकिंग
जहाँ रावण ने चढ़ाए थे अपने 10 सिर, जानें सिरवेल महादेव का रहस्य, खरगोन के घने जंगलों में छिपा है राम... सीधी में बारिश का कहर 104 करोड़ की सड़क बही विकासखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन Harda News 22/08/2026 हरदा कृषि मंडी में 2 दिन नहीं होगी नीलामी, बैंक अवकाश और साप्ताहिक छुट्टी के ... पॉलिटेक्निक महाविद्यालय के लंबित प्रस्तावों पर शीघ्र हो कार्रवाई : अशोक गुर्जर खरपतवारनाशक से फसल खराब होने की शिकायत पर कलेक्टर ने किया खेत का निरीक्षण फर्श पर बैठे एसडीम विजय राय  बच्चों से पूछे गिनती-पहाड़े ढेकना में किया आंगनवाड़ी और स्कूलों का औचक... हरदा विधायक डॉ. आर.के. दोगने के पिता श्री कन्हैयालाल दोगने का दुखद निधन, क्षेत्र में शोक की लहर थाने में आईजी की विजिट, महिला डेस्क से मालखाने तक खंगाला रिकॉर्ड, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप लंबित अ... वनग्राम बड़झिरी में वन समितियों की संयुक्त बैठक आयोजित

रात में प्रेमिका के साथ रंगरेलियां मना रहा था कांस्टेबल पति, तभी पहुंच गई पत्नी

सिपाही को प्रेमिका के साथ गुलछर्रे उड़ाते उसकी पत्नी ने रंगे हाथ पकड़ लिया

आगरा। पति, पत्नी और ओ का मामला सामने आया है। एक दगाबाज कांस्टेबल अपनी प्रेमिका के घर में रात रुककर रंगरेलियां मन रहा था। इसकी भनक उसकी पत्नी को पड़ने पर वह पुलिस लेकर पति के प्रेमिका के घर पहुंच गई। सिपाही को प्रेमिका के साथ गुलछर्रे उड़ाते उसकी पत्नी ने रंगे हाथ पकड़ लिया। पत्नी की शिकायत पर सिपाही को हिरासत में ले लिया गया है।

- Install Android App -

मामला एत्माद्दौला के टेड़ी बगिया का है। बताया जा रहा है कि आरोपी सिपाही मुहम्मद रियाज अपनी प्रेमिका के साथ नशे में धुत मिला। इसको लेकर टेड़ी बगिया पर घंटों हाई वोल्टेज ड्रामा चला। यह सिपाही आगरा पुलिस लाइन में तैनात है। बताया जा रहा है कि वह अपनी प्रेमिका के साथ उसके घर पर रात को रुकता था। घटना की जानकारी घर वाली को हो गई, जिसके बाद वो जासूसी करने लगी।

शनिवार रात को भी पति प्रेमिका के पास आया था। इसकी जानकारी पर प्रेमिका भी पीछा करते हुए पहुंच गई। उसने पहले थाना एत्माद्दौला पुलिस को जानकारी दी। वह टेडी बगिया क्षेत्र में रहने वाली प्रेमिका के घर पहुंच गई। दरवाजा खटखटाया तो सिपाही और उसकी प्रेमिका आए। पत्नी को बाहर खड़ा हुआ देखकर सिपाही के होश उड़ गए। सिपाही और उसकी पत्नी के बीच जमकर मारपीट होने लगी। पत्नी ने पति की प्रेमिका को भी पीट दिया। थाना पुलिस सिपाही को थाने ले आई है। पत्नी ने पति के खिलाफ तहरीर दी है।