jhankar
ब्रेकिंग
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग 7 साल बाद भारत आएंगे,चीन ने की पुष्टि  BRICS समिट के लिए भारत आ रहे कई... स्कूल बस में आग लगाने के मामले में नाम घसीटने का आरोप, पालकों व सामाजिक लोगों के साथ ASP को सौंपा ज्... गुरुवार, 10 सितंबर 2026 के मुख्य समाचार की एक झलक हरदा: 4 वर्षीय छात्रा शिवांगी जाट की मौत के मामले में स्कूल वैन चालक और मालिक पर केस दर्ज, वैन जब्त 10 सितंबर 2026 का सुविचार कल जो हुआ उसे भूलकर, आज एक नई शुरुआत करो गणेश महोत्सव पर डीजे की तेज आवाज पर प्रशासन सख्त, नियम तोड़ा तो मशीनें होंगी जब्त संभाग स्तरीय स्पर्धा में बैतूल व नर्मदापुरम फुटबॉल चैंपियन, शतरंज में 5 खिलाड़ी राज्य स्तर के लिए चय... सितंबर में 9 दिन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी प्रभावित, 11 सितंबर को देशव्यापी हड़ताल तेलंगाना- हैदराबाद-बेंगलुरु हाईवे पर दर्दनाक हादसा देवास: रात में खरीदे 250 ग्राम मलाई के लड्डू, सुबह फ्रिज से निकाले तो आने लगी बदबू

लोकायुक्त ने प्रधान आरक्षक को 20 हजार घूस लेते किया गिरफ्तार, केस से नाम हटाने के लिए मांगी थी रिश्वत

तमाम कोशिशों के बाद भी भ्रष्टाचार पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। आए दिन घूसखोर सरकारी अधिकारी-कर्मचारियों पर कार्रवाई की जा रही है। अफसर से लेकर बाबू तक पकड़े जा रहे हैं, इसके बावजूद रिश्वतखोरी रुकने का नाम नहीं ले रही है।

मकड़ाई समाचार भिंड। मध्यप्रदेश के भिंड जिले में लोकायुक्त पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मालनपुर थाने में लोकायुक्त की टीम ने छापा मारकर एक प्रधान आरक्षक को 20 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई से थाने में हड़कंप मचा हुआ है।

- Install Android App -

दरअसल, ग्वालियर लोकायुक्त की टीम ने मालनपुर थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक मनीष पचौरी को घूस लेते हुए पकड़ा है।प्रधान आरक्षक पचौरी ने फरियादी विकास सिंह जाटव से 307 के मेमो में नाम हटाने के लिए 20 हज़ार की रिश्वत मांगी थी, जिसकी शिकायत फरियाद ने लोकायुक्त से कर दी। वहीं आज जाल बिछाकर लोकायुक्त की टीम ने रिश्वतखोर प्रधान आरक्षक को ट्रैप कर लिया।

307 के मामले में नाम हटाने के लिए मांगी रिश्वत

पुलिसकर्मी मनीष पचौरी आरोपी ने फरियादी विकास सिंह जाटव से धारा 307 के मेमो में नाम हटाने के लिए 20 हजार रिश्वत मांगी थी। टीम ने आज दबिश देकर प्रधान आरक्षक को दबोच लिया। इस कार्रवाई से थाने में हड़कंप मच गया। फिलहाल, लोकायुक्त की टीम आगे की कार्रवाई कर रही है।