jhankar
ब्रेकिंग
गुर्जर महिला मंडल की हुंकार—नशे से दूरी, समाज में एकता और बेटियों-बहुओं की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान शिविर 25 शिकायतों का मौके पर निराकरण एसडीएम विजय राय ने किया बांदरखोह गौशाला का औचक निरीक्षण, घायल गोवंश की मौके पर की मरहम-पट्टी 20 अगस्त 2026 हरदा जिले की प्रमुख खबरें हरदा में बदले मौसम से बढ़ा मच्छरों का प्रकोप, डेंगू-मलेरिया का बढ़ा खतरा,स्थानीय प्रशासन से साफ-सफाई... संत सिंगाजी महाराज का 467वां निर्वाण दिवस कल मनाया जाएगा "बूथ की जमीनी स्थिति जाने बिना संगठन मजबूत नहीं होगा" - उषा नायडू हरदा : दूध विक्रेताओं की हड़ताल, डेयरी संचालकों ने किया विरोध 🕉️ तिलभांडेश्वर कांवड़ यात्रा 24 अगस्त को, विधायक अभिजीत शाह करेंगे शुभारंभ हरदा रेलवे स्टेशन पर महिला यात्री की तबीयत बिगड़ी, इलाज के दौरान मौत 

वाह जिंदगी वाह कार्यक्रम का आयोजन 2 से 6 अक्टूबर के बीच होगा 

मनावर  से पवन प्रजापत  = प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा पांच दिवसीय वाह जिंदगी वाह कार्यक्रम का आयोजन 2 अक्टूबर से 6 अक्टूबर तक किया जा रहा है।
कार्यक्रम में मुंबई से सुप्रसिद्ध एवं अंतर्राष्ट्रीय मनोचिकित्सक, मैनेजमेंट गुरु, डॉक्टर ईवी स्वामीनाथन पधारकर विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।
केंद्र की संचालिका ब्रह्माकुमारी सुंदरी दीदी ने बताया कि 2 अक्टूबर को प्रातः 9:00 बजे पुलिस थाना और एसडीएम कार्यालय के समस्त कर्मचारियों को तनाव मुक्त जिंदगी पर बौद्धिक देने के साथ-साथ दोपहर 12:00 बजे पत्रकार वार्ता एवं पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। 3 अक्टूबर को पटेल कॉलोनी स्थित निजी स्कूल मैं प्रात 10:00 बजे, 4 अक्टूबर को शासकीय महाविद्यालय में प्रातः 11:00 बजे एवं 6 अक्टूबर को निजी महाविद्यालय के विद्यार्थियों के लिए प्रातः 10:00 बजे एकाग्रता एवं स्मरण शक्ति पर व्याख्यान देंगे।

- Install Android App -

इसके अलावा प्रतिदिन शाम को 7:00 बजे से 9:00 बजे के बीच पुष्पा कॉलोनी स्थित ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय केंद्र पर जीवन जीने की कला, माइंड मैनेजमेंट , ध्यान की शक्ति, संबंधों में मधुरता एवं राज योग तथा ध्यान आदि विषयों पर अपने विचार व्यक्त करेंगे । वही उमरबन साधना केंद्र पर 5 अक्टूबर को वाह जिंदगी वाह कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसी दिन मनावर केंद्र पर दोपहर में सेवा केंद्र से जुड़े विद्यार्थियों को संबोधित करने के साथ-साथ ब्रह्मा भोजन का आयोजन किया जाएगा।