jhankar
ब्रेकिंग
ढोलियावाड़ में विद्युत विभाग की कार्रवाई से किसानों में आक्रोश, तीन मोटरें जब्त करने का आरोप हरदा: नाबालिग कबड्डी खिलाड़ी से छेड़छाड़ के मामले में आरोपी बरी, साक्ष्यों के अभाव में कोर्ट का फैसल... आईटीआई रहटगांव के कर्मचारियों को दी ई-ऑफिस संचालन की ट्रेनिंग रबी सिंचाई से पूर्व गोंदागांव उपनहर की साफ-सफाई एवं मरम्मत कार्य पूर्ण करने के निर्देश खुशियों की दास्तां हरदा की अर्चना नागर ने रोसेल फूल से तैयार किया अंतर्राष्ट्रीय बेवरेज ब्रांड ‘बरग... मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 16 अक्टूबर को सिराली में लगेगा शिविर मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 7 प्रकरण दर्ज कलेक्ट्रेट परिसर में धारा 163 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश लागू जिले में नरवाई जलाने पर प्रतिबंध, कलेक्टर ने जारी किया प्रतिबंधात्मक आदेश विमुक्त घुमंतु और अर्धघुमंतु समुदायों के लिए हरदा में शासकीय योजनाओं का शिविर सम्पन्न

वैश्य महासम्मेलन संभागीय बैठक हुई संपन्न, समाज के जनप्रतिनिधियों का किया सम्मान 

हरदा : प्रदेश में दोनों राजनैतिक दलों के बाद अब वैश्य महासम्मेलन सबसे बड़ा संगठन बन गया है। उक्त उद्गार वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष उमाशंकर गुप्ता पूर्व कैबिनेट मंत्री मध्यप्रदेश ने आज हरदा में आयोजित वैश्य महासम्मेलन की संभागीय बैठक में व्यक्त किये। संगठन की बैठक हरदा के इंदौर रोड़ स्थित एक निजी होटल में संपन्न हुई।

बैठक में श्री गुप्ता ने कहा कि वैश्य महासम्मेलन आगामी चुनावों में अपने समाज के खड़े हुए जनप्रतिनिधियों का पूरा समर्थन करते हुए उन्हें विजयी बनाने में सहयोग करेगा। इसके लिए राजनैतिक दलों से सीधा संवाद किया जायेगा। जो दल वैश्य समाज को महत्व देगा वहां उसे सहयोग करेंगे।

इस अवसर पर महामंत्री सुधीर अग्रवाल ने वैश्य समाज की एकता ओर सक्रियता को रेखांकित करते हुए कहा की हम अपने संगठन के दम पर समाज के लोगों का सहयोग कर गंभीर परिस्थितियों में तत्काल सहायता उपलब्ध करवा कर समाजजनों की मदद का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत कर सकते है ।

- Install Android App -

वैश्य महासम्मेलन के संरक्षक राजीव खंडेलवाल एवं हरदा जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र जैन ने आगामी 9 मई से संगठन का जिला कार्यालय शुरू करने कि घोषणा करते हुए कहा कि इससे समाज जनों कि समस्या का तत्काल समाधान हो सकेगा।

इस अवसर पर जिले के वैश्य समाज के जनप्रतिनिधियों का सम्मान किया गया तथा संगठन के कार्यो को लेकर चर्चा के साथ वैश्य समाज की सभी इकायों के आगामी कार्यक्रम तथा दायित्व निर्धारित किए गए। बैठक पश्चात सभी उपस्थित वैश्य समाज पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं पत्रकार बंधुओं नै माधुर्यभोज का आनंद लिया ।

संभागीय बैठक में वैश्य महासम्मेलन के संरक्षक राजीव खंडेलवाल,  प्रदेश महामंत्री सुधीर अग्रवाल, अजीत सेठी, महिला इकाई संभागीय अध्यक्ष माया सिंहल, नर्मदापुरम संभागीय प्रभारी भगवानदास अग्रवाल, संभागीय अध्यक्ष आलोक गोयल, युवा इकाई संभागीय प्रभारी योगी खंडेलवाल, संभागीय अध्यक्ष युवक इकाई दीपक नेमा, जिला प्रभारी केशव बंसल,जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र जैन, जिलाध्यक्ष युवा इकाई राजीव जैन, जिला प्रभारी दिलीप सिंहल, महिला इकाई जिला प्रभारी उषा गोयल, महिला जिला के साथ ही संभाग के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में नरसिंहपुर, नर्मदापुरम, बैतूल एवं हरदा के पदाधिकारी उपस्थित रहे तथा अपने अपने जिले की संगठन की गतिविधि सै अवगत करवाया ।