jhankar
ब्रेकिंग
🌟 आज का राशिफल | शनिवार, 1 अगस्त 2026 🌟 जानिए आज क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे… सरकार का बड़ा फैसला : सरकार ने PM-Kisan योजना को 5 साल और बढ़ाया, किसानों के लिए 3.15 लाख करोड़ रुपय... इंदौर के मेजर हमज़ा आरिफ राजस्थान में सड़क हादसे में शहीद ऊंट से टकराया सेना का वाहन, ड्यूटी से लौट... नर्मदापुरम में 7 अगस्त से चलेगा ‘मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026’ कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने दिए यो... पूनम कायनेटिक का भव्य शुभारंभ, पहले ही दिन 13 इलेक्ट्रिक वाहनों की हुई डिलीवरी मुख्यमंत्री डॉ. यादव का प्रथम जन-विश्वास दौरा 7 अगस्त को छिंदवाड़ा में मुख्यमंत्री सुनेंगे ऑनलाइन प... टिमरनी पुलिस को बड़ी सफलता, घरों में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार सोने-चांदी के जेवर और नगदी बरामद... नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान का भव्य समापन: 15 दिनों तक हजारों नागरिकों तक पहुँचा जनजागरूकता का... एक तरफ नशा मुक्ति का शोर... दूसरी तरफ ढाबे पर खुलेआम शराब का कारोबार! मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत के द्वारा ग्राम रन्हाई में स्वच्छता की शपथ दिलाई

शातिर बदमाश ने क्रेडिट लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर फरियादी से 72 हजार रुपये ठग लिए

 मकड़ाई एक्सप्रेस 24 भोपाल| शातिर बदमाश ने  ने क्रेडिट लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर फरियादी से 72 हजार रुपये ठग लिए। जालसाज ने उसे फोन कर बातों में उलझाया और आरबीएल और एसबीआइ क्रेडिट कार्ड का नंबर पूछा और मोबाइल पर आए ओटीपी से तीन बार में रकम निकाल ली। घटना का पता चलने पर उन्होंने क्राइम ब्रांच की साइबर पुलिस में लिखित शिकायत की थी। जांच के बाद पुलिस ने शून्य पर केस दर्ज कर डायरी अवधपुरी थाना पुलिस को भेज दी है। जहां पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है।

- Install Android App -

थाना प्रभारी चौहान ने बताया कि खजूरी कलां निवासी राजेन्द्र सिंह पुत्र दीवान सिंह (33) ग्लास डिजाइनिंग का काम करता था। लॉकडाउन के दौरान कारोबार में नुकसान होने के बाद उन्होंने ग्लास का काम बंद कर निजी काम शुरू कर दिया। 15 मार्च को वह अपनी दुकान पर था। तभी उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से फोन आया। काल करने वाले ने उन्हें अपने क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने को कहा और नाम व पता के साथ कार्ड का नंबर पूछा। थोड़ी देर में उनके मोबाइल पर ओटीपी आया। इसके बाद आरोपित ने लिमिट चेक करने का कहकर उससे ओटीपी पूछ लिया। इस तरह उसने तीन बार में उनके दोनों क्रेडिट कार्ड से करीब 72 हजार रुपये ट्रांसफर कर लिए। पुलिस मोबाइल नंबर के आधार पर आरोपित का पता लगाने का प्रयास कर रही है।