jhankar
ब्रेकिंग
जिले में पंचायत उप निर्वाचन हेतु संबंधित पंचायतों में 29 सितम्बर को सार्वजनिक अवकाश घोषित पौधारोपण कर वीर भगत सिंह को दी श्रद्धांजलि, युवाओं ने लिया राष्ट्र निर्माण व पर्यावरण संरक्षण का संक... पंधानिया में 2 अक्टूबर को आयोजित होगा अस्पृश्यता निवारण सद्भावना शिविर खुशियों की दास्तां : असिस्टेंट से एंटरप्रेन्योर बने टिमरनी के अर्पित सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार’ से नागरिकों को मिलेगा शासकीय योजनाओं का लाभ सेवा मेरा योगदान’ अभियान के तहत 2 से 10 अक्टूबर तक होंगे 9 सेवा कार्य आंगन मिलन सेवा अभियान के तहत ‘मेरी कहानी-मेरी सफलता’ लाभार्थी संवाद आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षित गर्भपात दिवस पर कार्यशाला सम्पन्न उज्जैन सिंहस्थ 2028 रोड चौड़ीकरण विवाद आज का सुविचार - 28 सितंबर 2026

शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाकर लोगों से लूटपाट करने वाली महिला गिरफ्तार, अन्य दो आरोपित फरार

गुजरात। द्वारका जिले में महिलाओं का एक ऐसा गिरोह सक्रिय है, जो पीड़ितों पर पहले शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाती है और उनके मना करने पर झूठे मामले में फंसाने के एवज में लूटपाट को अंजाम देकर फरार हो जाती है। को गिरोह की तीन महिलाओं ने द्वारका सेक्टर-23 थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति से लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया।

मामले में द्वारका सेक्टर-23 थाना पुलिस ने गिरोह की एक महिला आरोपित को दबोचने में कामयाबी हासिल की है, जबकि दो महिलाओं की तलाश जारी है। द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त शंकर चौधरी ने बताया कि कांगनहेड़ा गांव निवासी सुमित कुमार ने शिकायत के दौरान बताया कि वह दीनपुर स्थित डिस्पेंसरी में काम करते हैं। दोपहर ढाई बजे वह काम खत्म कर मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। रास्ते में फोन पर बात करने के लिए उन्होंने मोटरसाइकिल को किनारे पर रोक दिया।

- Install Android App -

इसी दौरान तीन महिलाएं उनके पास आईं और उनके साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए जोर देने लगीं। मना करने पर महिलाएं उग्र हो गईं और उन्होंने सुमित को फर्जी मामलों में फंसाने की धमकी दी। इसके बाद महिलाएं उनसे जबरदस्ती सोने की अंगूठी लूटकर फरार हो गईं। शिकायत मिलने के बाद पुलिस टीम ने हुलिया और सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर महिलाओं की तलाश शुरू की। बुधवार को पुलिस को सूचना मिली कि लूटपाट करने वाली एक महिला गोयला डेयरी नाले के पास मौजूद है। पुलिस टीम ने तुरंत दबिश देकर उसे दबोच लिया।

पूछताछ में पता चला कि महिला एक अन्य वारदात को अंजाम देने के लिए वहां पहुंची थी। गिरफ्तार महिला की पहचान प्रेम नगर निवासी शीना के रूप में हुई। पुलिस ने उससे सोने की अंगूठी बरामद कर ली है। पूछताछ कर पुलिस वारदात में शामिल दो अन्य महिलाओं की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। वहीं, आपरेशन वर्चस्व के तहत द्वारका जिले की वाहन चोरी निरोधक दस्ता पुलिस टीम ने सूत्रों से मिली सूचना पर दो वाहन चोर को गिरफ्तार किया है।

आरोपितों की पहचान नजफगढ़ निवासी मोनू कुमार और मुकुल कुमार के रूप में हुई है। इनसे दो मोटरसाइकिल (बाइक) बरामद हुई है। पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपित बेरोजगार हैं और गलत संगत में फंसकर पैसों के लिए आपराधिक वारदात को अंजाम देने लगे। उधर, नजफगढ़ थाना पुलिस ने भी जय विहार स्थित गंदा नाले के पास से दो वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान आकाश उर्फ दंगी और आकाश के रूप में हुई है। पुलिस को इनसे एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है, जिसकी चोरी की शिकायत उत्तम नगर थाने में दर्ज है।