jhankar
ब्रेकिंग
जानिए एक नौकरी पर निर्भरता क्यों खतरनाक है नवरात्रि का पांचवा दिन - माँ स्कंदमाता की पूजा का विशेष महत्व खाद की किल्लत को लेकर कांग्रेस का कृषि विभाग में प्रदर्शन, 3 दिन में तालाबंदी की चेतावनी जाखड़ माता मंदिर में नवरात्रि की धूम, महिलाएं रोज दे रही गरबा की प्रस्तुति MP में आज से 4 दिन आंधी-बारिश का दौर, ग्वालियर-चंबल में ज्यादा असर हंडिया में गरबा महोत्सव में सीहोर के एमएलडी ग्रुप ने मारी बाजी ढोलियावाड़ में विद्युत विभाग की कार्रवाई से किसानों में आक्रोश, तीन मोटरें जब्त करने का आरोप हरदा: नाबालिग कबड्डी खिलाड़ी से छेड़छाड़ के मामले में आरोपी बरी, साक्ष्यों के अभाव में कोर्ट का फैसल... आईटीआई रहटगांव के कर्मचारियों को दी ई-ऑफिस संचालन की ट्रेनिंग रबी सिंचाई से पूर्व गोंदागांव उपनहर की साफ-सफाई एवं मरम्मत कार्य पूर्ण करने के निर्देश

श्री दादाजी धूनीवाले मंदिर 10 जुलाई तक बंद रहेगा 

हरदा। कोरोना वायरस संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए जिला प्रशासन खंडवा द्वारा 10 जुलाई 2020 तक श्री दादाजी धूनीवाले मंदिर को बंद रखने का निर्णय लिया गया है। कलेक्टर अनुराग वर्मा ने हरदा जिले में निवासरत श्री दादाजी धूनीवाले के अनुयायियों से अपील की है कि वे गुरु पूर्णिमा का पर्व अपने निवास स्थान पर ही मनाए तथा 10 जुलाई तक दर्शन हेतु खंडवा न जाए। उल्लेखनीय है कि प्रतिवर्ष गुरू पूर्णिमा के अवसर पर लाखों श्रद्धालुगण दर्शन हेतु श्री दादाजी धूनीवाले धाम खंडवा पहुंचते है। इतनी अधिक संख्या में श्रद्धालुओं के एकत्रित होने पर संक्रमण फैलने की आशंका को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर खंडवा अनय द्विवेदी के नेतृत्व में जिला प्रशासन द्वारा मंदिर बन्द रखने का निर्णय लिया गया है।