jhankar
ब्रेकिंग
पिनेकल एकेडमी में नवदुर्गा पूजन कर हुआ कन्याभोज, कन्याओं ने किया गरबा नृत्य संपर्क शिविर में राहुल सिंह राजपूत को मात्र 5 रुपये में मिला पंप कनेक्शन विद्युत संबंधी सेवाओं हेतु ‘संपर्क अभियान’ शिविरों का हुआ आयोजन हरदा में सोशल मीडिया पर वार-पलटवार तेज, DNA और समाज को लेकर तीखी टिप्पणी; प्रशासन से कार्रवाई की मां... गेहूं की फसल अच्छी होगी, मनुष्य व पशुधन पर रहेगा बीमारी का संकट हंडिया में अतिक्रमण पर कार्रवाई की मांग, पुरानी शिकायत बंद होने पर सचिन तिवारी फिर पहुंचे CM हेल्पला... सिवनी मालवा: आज शाम 4:00 बजे भिलट बाबा करेंगे 6 माह की भविष्यवाणी, दोपहर 3 बजे चढ़ेगा निशान, 4 बजे द... गुजरात के भरूच में फार्मा फैक्ट्री में जोरदार ब्लास्ट, 5 मजदूरों की मौत, 6 घायल - जहरीली गैस के रिसा... गुर्जर महिला मंडल के गरबा महोत्सव में भक्तिमय हुआ माहौल, माँ दुर्गा की आराधना में थिरकीं महिलाएं आज नवरात्रि का 7 वां दिन आज होगी माँ कालरात्रि की आराधना

संदीप पटेल राष्ट्रीय खेल अवार्ड 2022 से सम्मानित

मकड़ाई समाचार भोपाल। ओलंपिक संघ हरदा के जिला अध्यक्ष एवं कमल स्पोर्ट्स क्लब के संयोजक संदीप पटेल को खेल क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को निखारने के साथ खेलों को बढ़ावा देने के लिए नेशनल स्पोर्ट्स टाइम्स के राष्ट्रीय खेल अवार्ड 2022 से सम्मानित किया गया है।
शुक्रवार को राजधानी में एक गरिमामय खेल सम्मान समारोह में संदीप पटेल को पदम श्री एवं अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट कमेंटेटर सुशील दोषी, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी जे पी यादव, अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी मीर रंजन नेगी ने प्रशस्ति पत्र और ट्राफी देकर सम्मान किया।
उल्लेखनीय है कि हरदा जिले में अब प्रति वर्ष होने वाले कमल युवा खेल महोत्सव के थीम कार संदीप पटेल ही हैं। इस खेल महोत्सव का आयोजन प्रतिवर्ष भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के जन्मदिन से शुरू होकर 12 जनवरी स्वामी विवेकानंद की जयंती तक होता है। इस खेल महोत्सव में से उभरी खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश के लिए खेल कर सोना, चांदी, कांस्य पदक जीतकर हरदा का नाम गौरवान्वित कर सके इसके लिए संदीप पटेल अच्छी अकादमी के साथ अच्छे कोच का इंतजाम और खिलाड़ी का पूरा खर्चा स्वयं उठाते हैं।