jhankar
ब्रेकिंग
जिला लघु वनोपज सहकारी यूनियन हरदा की वार्षिक साधारण आमसभा 21 सितम्बर को होगी जिले में सेवा-संकल्प अभियान की व्यापक तैयारियाँ मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों को 19 सितंबर को देंगे ई-स्कूटी की सौगात पंचायत उप निर्वाचन के मतदान कर्मियों का पी.ओ. मोबाइल एप प्रशिक्षण 17 व 22 सितम्बर को पीएम श्री नवोदय विद्यालय चारुवा में ‘आदर्श युवा ग्राम सभा’ का हुआ मंचन अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं टिमरनी के बरूड़घाट में कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज निर्माण के चलते टिमरनी में तीन माह यातायात मार्ग परिवर्तित संपर्क अभियान शिविरों में 460 शिकायतें प्राप्त, 417 का मौके पर निराकरण स्वामित्व योजना में पटवारी को ‘निष्पादक’ बनाने का विरोध, बोले- अधिकार स्पष्ट करें, कानूनी सुरक्षा दे...

समरसता शिविर में आपसी सहमति से हुआ भूमि संबंधी विवादों का निराकरण

मकड़ाई समाचार हरदा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सुशासन संबंधी निर्देशों के पालन में हरदा जिले में प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट और कृषि मंत्री कमल पटेल के मार्गदर्शन में चौपालों का आयोजन कर ग्रामीणों की समस्याओं का निराकरण गांव गांव में किया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को हंडिया तहसील अंतर्गत धनगांव क्लस्टर में समरसता शिविरों का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्राम पंचायत रेलवां, धनगांव, छिदगांव एवं नीमगांव में समरसता शिविरों लगाये गये। शिविरों के दौरान कुल 44 आवेदन पत्र प्राप्त हुए, जिनका निराकरण मौके पर ही किया गया। इनमें जाति प्रमाणपत्र के 15, बीपीएल कार्ड के 2, ऋण पुस्तिका के 8 एवं भूमि बंधक के 10 प्रकरण शामिल हैं। शिविर में हितग्राहियों को जाति प्रमाणपत्र, अमलशुदा खसरा, किस्त बन्दी की नकल एवं ऋण पुस्तिका वितरित भी की गई।

- Install Android App -

इसके अलावा रहटगांव तहसील के सौताड़ा क्लस्टर के तहत ग्राम सौताड़ा, नांदवा, धौलपुरकला में समरसता शिविर आयोजित किये गये। शिविर में नायब तहसीलदार रहटगांव, राजस्व निरीक्षक सोडलपुर सहित ग्राम पटवारी उपस्थित रहे। शिविर में नामांतरण, अद्यतन खसरा नकल का वितरण, जाति प्रमाण पत्र, ऋण पुस्तिका वितरण, विभाजन संबंधी एवं अन्य समस्याओं सहित कुल 54 आवेदनों का निराकरण किया गया।