jhankar
ब्रेकिंग
वरिष्ठ अधिवक्ता के घर ऑफिस में मारपीट का आरोप, अधिवक्ता घायल; 7 लोगों पर मामला दर्ज छोटी हरदा के लाल रामविलास हुंडा को मिलेगा के.एफ. रुस्तमजी पुरस्कार हंडिया की दुकानों में बिजली तो भरपूर, पर कनेक्शन का हिसाब कौन बताएगा? गाँव वालों ने किया लाड़ली का भव्य स्वागत: चतरखेड़ा की बेटी अनामिका रघुवंशी बनीं एएसआई , जश्न में डूबा... बानापुरा शराब दुकान में मिलावट का मामला मुख्यमंत्री तक पहुंचा माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत ‘‘वंदेमातरम्’’ गायन से हुई शराब दुकान पर मिलावट वीडियो के बाद हड़कंप, आबकारी विभाग दो दिन से कर रहा जांच 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाएं आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की मूर्ति लगाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्...

सागौन ताप्ती नदी में बहाकर ले जाते चार तस्करों को वन विभाग ने पकड़ा

मकड़ाई समाचार खालवा| पुष्पा फिल्म की तर्ज पर खालवा के जंगल से सागौन के पेड़ काटकर लकड़ी ताप्ती नदी में बहाकर ले जाते चार तस्करों को वन विभाग ने पकड़ा है। वन अपराध की विभिन्न धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर इन्हें हरसूद न्यायालय पेश किया गया है। जब्त लकड़ी का मूल्य एक लाख रुपये से अधिक है।वनपरिक्षेत्र अधिकारी जयप्रकाश झरिया ने बताया-मंगलवार को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग वनपरिक्षेत्र खालवा की गोगाईपुर बीट के कक्ष क्रमांक 833 से सागौन के पेड़ काटकर ले जाने का प्रयास कर रहे हैं। सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत करवाने के बाद गोगीपुर, झारीखेड़ा, नागौतार और धामा बीट का वन अमला और वन सुरक्षा श्रमिकों के साथ सर्चिंग शुरू की गई। इस दौरान जंगल से लगी ताप्ती नदी में सागौन के लट्ठे रस्सी में बंधे हुए तैरते नजर आए। नदी किनारे पहुंचने पर कुछ लोग रस्सी को एक सिरे पर पकड़कर सागौन के लठ्ठों को तेज बहाव में तैराते हुए बुरहानपुर जिले की ओर ले जा रहे थे। वन विभाग के दल ने घेराबंदी कर सागौन तस्करी करने वाले आरोपित 22 वर्षीय मुकेश सिंग, 21 वर्षीय सुरेश सिंग निवासी रह्मानपुर (नेपागनगर), 23 वर्षीय रामचंद्र निवासी पांच इमली (नेपानगर ) और 38 वर्षीय कमल निवासी परेठा (खकनार) को गिरफ्तार करते हुए नौ सागौन के लठ्ठे कुल 2.590 घनमीटर के जब्त किए है। इसका मूल्य एक लाख रुपये से अधिक है। आरोपितों के पास से दो टार्च, टेप, रस्सी, आरे व कुल्हाड़ी जब्त की है। आरोपित कमल पूर्व में भी वन अपराध में पकड़ा जा चुका है।