jhankar
ब्रेकिंग
मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध नर्मदा के तटीय क्षेत्रों में 9 प्रकरण दर्ज विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के लिए राजनीतिक दलों की बैठक संपन्न कलेक्टर ने कलेक्ट्रेट की शाखाओं का किया औचक निरीक्षण आज कैसा रहेगा मप्र का मौसम  औद्योगिक क्षेत्र में दर्दनाक हादसा, टैंकर के नीचे आने से युवक की मौत जन्मदिन पर केक नहीं, मां नर्मदा के घाट की सफाई कर दिया सेवा का संदेश आज 22- अक्टूबर - गुरुवार सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें  महाराणा सेना का प्रदेश स्तरीय शस्त्र पूजन कार्यक्रम 25 अक्टूबर को हरदा में हाईवे पर चेकिंग के दौरान हादसा, कॉन्स्टेबल को लोडिंग वाहन ने कुचला, इलाज के दौरान मौत हरदा-मगरधा रोड पर हादसा: चलती ट्रॉली में पीछे से घुसी नई बाइक, युवक घायल 

 सिद्धार्थ मल्होत्रा ने दिखाई ‘योद्धा’ के शूटिंग सेट पर अपनी फिटनेस

सिद्धार्थ मल्होत्रा की गिनती बॉलीवुड के डैशिंग एक्टर्स में होती है। शेरशाह  की सफलता के बाद फैन्स सिद्धार्थ की अगली फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सिद्धार्थ, जल्दी ही फिल्म योद्धा में नजर आएंगे। फिल्म में दिशा पाटनी  के साथ उनकी जोड़ी बनेगी। इस बीच सिद्धार्थ ने एक वीडियो शेयर किया है, जिस में उनका फिट अवतार नजर आ रहा है, जिसे फैन्स काफी पसंद आ रहा है। योद्धा के शूटिंग से सेट से सिद्धार्थ ने एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में सिद्धार्थ पेड़ पर बांधी गईं जिम रोप से रोटेट हो रहे हैं। वीडियो में पहले सिद्धार्थ लटककर पीछे जाते हैं और फिर वापस सीधे होते हैं। ऐसा वो कई बार करते हैं। वीडियो के कैप्शन में सिद्धार्थ ने लिखा, ‘जिम नहीं, टाइम नहीं, कोई बहाना नहीं… मुझे सिर्फ एक पेड़ चाहिए।’ सिद्धार्थ के इस वीडियो को फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं। इस फिल्म में सिद्धार्थ की जगह शाहिद कपूर नजर आने वाले थे, लेकिन किसी वजह से बात नहीं बन पाई। जिसके बाद शाहिद को सिद्धार्थ ने रिप्लेस किया। योद्धा के टीजर के साथ ही साथ उसके पोस्टर्स को भी फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं।