jhankar
ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 18 सितम्बर को मसनगांव में लगेगा शिविर सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार’ से नागरिकों को मिलेगा शासकीय योजनाओं का लाभ प्रदेश में 17 सितम्बर को दीप प्रज्ज्वलित और रक्तदान शिविरों में जनभागीदारी से करेंगे शंखनाद नगरीय निकायों में डॉग केचर खरीदे जाएं - कलेक्टर ‘‘आशीर्वाद का दीया’’ कार्यक्रम हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 4 प्रकरण दर्ज हरदा में 17 सितम्बर होगा ‘नमो युवा शक्ति’ कार्यक्रम जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक संपन्न पीएम विश्वकर्मा योजना के 3 वर्ष पूर्ण होने पर जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न जैविक एवं प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने हर बुधवार आयोजित हो रहा जैविक हाट बाजार

सिवनी मालवा : खरीदी केंद्रों पर व्यवस्थाएं सुदृढ़ रखें : कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना

सफलतापूर्वक कराएं धान खरीदी सम्पन्न, लापरवाही करने वाली समितियों को नोटिस जारी करें –

के के यदुवंशी – सिवनी मालवा जिले में धान खरीदी सफलतापूर्वक संपन्न कराएं। खरीदी केंद्रों पर व्यवस्थाएं सुदृढ़ रखें। जिन समितियों द्वारा खरीदी में निर्देशों का अवेहलना और गंभीरता नही बरती जा रही हैं। उन्हें कारण बताओं नोटिस जारी करें। यह निर्देश कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना ने उपार्जन संबंधी अधिकारियों को दिए हैं।

- Install Android App -

कलेक्टर सुश्री मीना ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट में धान उपार्जन की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि ऐसे केंद्र जहां परिवहन धीमा हैं। वहां तौलकांटो, श्रमिकों एवं वाहनों की संख्या बढ़ाकर सुगमता और सुचारू रूप से परिवहन कराएं। जिन किसानों की स्लॉट की अवधि समाप्त होने वाली हैं। ऐसे किसानो की धान त्वरित रूप से तुलवाई जाएं। सहकारिता विस्तार अधिकारी अपने क्षेत्र के केंद्रो का सतत निरीक्षण करें और व्यवस्थित रूप से धान खरीदी कराएं।

बैठक में जिला आपूर्ति नियंत्रक ने बताया कि अभी तक जिले में 17139 किसानों ने स्लॉट बुक कराया हैं। जिसमें से 12842 किसानों से 143713 मीट्रिक टन खरीदी गई हैं। 139052 मीट्रिक टन धान का परिवहन किया गया जा चुंका हैं। जो कुल खरीदी का 98 प्रतिशत हैं। अभी तक किसानों को 221.14 करोड़ रुपए का भुगतान किया गया हैं।

बैठक में उप संचालक कृषि श्री जे आर हेडाऊ, उपायुक्त सहकारिता श्री शिवम मिश्रा, जिला आपूर्ति नियंत्रक ज्योति जैन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहें।