jhankar
ब्रेकिंग
टिमरनी में महिला की हत्या और लूट का सनसनीखेज खुलासा, 7 दिन में आरोपी गिरफ्तार, पुराने प्रेम प्रसंग औ... धरमकुंडी ब्रिज बना दुर्घटना मोड़ हर पल मंडरा रहा मौत का साया बानापुरा चौकी प्रभारी बने कुमान सिंह पटेल, अपराधियों में हड़कंप, डोलरिया थाने में कई बड़ी चोरियों का... बिग न्यूज हरदा: बहुचर्चित अनिल माणिक हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, धर्मेंद्र उर्फ धर्मू पटेल को... अवैध शराब के खिलाफ हंडिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4 आरोपी गिरफ्तार 2 साल की वानिका ने 10 माह के भाई को भेजी राखी, तोतली जुबान से दीं शुभकामनाएं तो वीडियो हुआ वायरल हंडिया के वार्ड नंबर 11 में बदहाल मार्ग से रहवासी परेशान, जिम्मेदारों से सवाल—आखिर कब सुधरेगी सड़क? हरदा में आस्था और परंपरा के साथ मनाया गया भुजरिया पर्व, हंडिया में दिखी लोक संस्कृति की झलक खिरकिया में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 60 लीटर हाथभट्टी महुआ शराब सहित दो आरोपी गिरफ... चित्रकूट में बाढ़ से हाहाकार: मंदाकिनी 30 फीट उफान पर, रामघाट का पुल बहा

सिवनी मालवा: लकड़बग्घे के हमले से युवक घायल, जान बचाने पेड़ पर चढ़ा खबराहट में गिरा युवक! 

✍️✍️ के के यदुवंशी पत्रकार,

- Install Android App -

सिवनीमालवा।तहसील के ग्राम धमासा मे एक युवक पर लकड़बग्घे ने हमला कर उसे घायल कर दिया। ग्राम धमासा का सुरेंद्र राठौर अपने खेत पर सुबह लगभग 6 बजे मूंग की फ़सल मे काम कर रहा था कि तभी लकड़बग्घा आ गया। जिससे डरकर सुरेंद्र राठौर पेड़ पर चढ़ गया। लेकिन लकड़बग्घे ने उसे नीचे गिरा दिया और हमला कर घायल कर दिया। पास के खेत मे लवकुश बोरासी था। जिसने यह सब देखा ओर चिल्लाया तो आसपास के खेत वाले आ गये जिन्होने शोर किया तो आवाज़ सुनकर लकड़बग्घा पास मे ही बांस के जंगल की तरफ भाग गया। ग्राम वासियों ने इसकी सूचना एस डी ओ वन विभाग अनिल विश्व्कर्मा को दी। जिन्होंने मोके पर वन विभाग की टीम को भेजा। वही घायल सुरेंद्र राठौर को ग्राम वासियों ने एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाये जहा डाक्टर ऋषि चौबे ने प्राथमिक उपचार के बाद हमले मे घायल सुरेंद्र को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय नर्मदापुरम भेजा।

वन विभाग के डीएफओ मयंक गुर्जर ने बताया कि जिन लोगो ने जानवर को देखा उन्हे चीता, तेंदुआ और लकड़बग्घे की फोटो मोबाइल पर दिखाई तो पहचान लकड़बग्घे के रूप मे हुई है। मयंक गुर्जर ने बताया की अजीब प्राणी देखकर लोग उसे देखने पास चले गये इसीलिए उसने घबराकर हमला किया होगा।