jhankar
ब्रेकिंग
पिनेकल एकेडमी में नवदुर्गा पूजन कर हुआ कन्याभोज, कन्याओं ने किया गरबा नृत्य संपर्क शिविर में राहुल सिंह राजपूत को मात्र 5 रुपये में मिला पंप कनेक्शन विद्युत संबंधी सेवाओं हेतु ‘संपर्क अभियान’ शिविरों का हुआ आयोजन हरदा में सोशल मीडिया पर वार-पलटवार तेज, DNA और समाज को लेकर तीखी टिप्पणी; प्रशासन से कार्रवाई की मां... गेहूं की फसल अच्छी होगी, मनुष्य व पशुधन पर रहेगा बीमारी का संकट हंडिया में अतिक्रमण पर कार्रवाई की मांग, पुरानी शिकायत बंद होने पर सचिन तिवारी फिर पहुंचे CM हेल्पला... सिवनी मालवा: आज शाम 4:00 बजे भिलट बाबा करेंगे 6 माह की भविष्यवाणी, दोपहर 3 बजे चढ़ेगा निशान, 4 बजे द... गुजरात के भरूच में फार्मा फैक्ट्री में जोरदार ब्लास्ट, 5 मजदूरों की मौत, 6 घायल - जहरीली गैस के रिसा... गुर्जर महिला मंडल के गरबा महोत्सव में भक्तिमय हुआ माहौल, माँ दुर्गा की आराधना में थिरकीं महिलाएं आज नवरात्रि का 7 वां दिन आज होगी माँ कालरात्रि की आराधना

सेंधवा में गोली मारकर कपास व्यापारी की हत्या, 9 पर केस

मकड़ाई समाचार सेंधवा। सेंधवा शहर निवासी युवा कपास व्यापारी और कालोनाइजर की सिर में गोली लगने से मौत मामले में पुलिस ने हत्या सहित साक्ष्य छुपाने के मामले में 9 आरोपितों के विरुद्ध मामला दर्ज किया है। पुलिस ने गोपाल जाधव, तनिष्क यादव, बबलू प्रजापति, आदित्य शर्मा, राज पाटिल, करण चौहान, अभिषेक यादव, गोकुल सोनोने, और भय्या उर्फ गोली के विरुद्ध बुधवार देर रात मामला दर्ज किया है। सभी आरोपितों की तलाश की जा रही है। फिलहाल व्यापारी को गोली कैसे और कहां लगी इसकी पड़ताल की जा रही है। पुलिस के अनुसार मंगलवार रात में शहर की वसुतीर्थ कालोनी निवासी 41 वर्षीय व्यापारी संदिप पुत्र केदारमल गोयल को सिर में गोली लगने से मौत हो गई थी। मामले में मर्ग कायम कर विवचेना में लिया गया था।

पुलिस ने मामले को संदिग्ध मानते हुए इसे हत्या या आत्महत्या दोनों ब्रिदुओं पर पड़ताल करते हुए बुधवार देर रात में 9 लोगो के विरुद्ध मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार मंगलवार रात करीब साढ़े नौ बजे के करीब संदिप गोयल को बायपास स्थित अस्पताल लाया गया। यहां से स्वजन उसे इंदौर ले गए। इंदौर में मृत घोषित किए जाने के बाद स्वजन बुधवार सुबह सात बजे सिविल अस्पताल लाए थे। दोपहर में पीएम कर शव स्वजन को सौंपा गया था।

- Install Android App -

9 के विरुद्ध मामला दर्ज

कपास व्यापारी संदिप गोयल की सिर में गोली लगने से मौत हुई है। विवेचना के दौरान 9 लोगों पर हत्या व अन्य धारा में केस दर्ज किया गया है। आरोपितों की तलाश की जा रही है।– आरडी प्रजापति, एएसपी।