jhankar
ब्रेकिंग
वरिष्ठ अधिवक्ता के घर ऑफिस में मारपीट का आरोप, अधिवक्ता घायल; 7 लोगों पर मामला दर्ज छोटी हरदा के लाल रामविलास हुंडा को मिलेगा के.एफ. रुस्तमजी पुरस्कार हंडिया की दुकानों में बिजली तो भरपूर, पर कनेक्शन का हिसाब कौन बताएगा? गाँव वालों ने किया लाड़ली का भव्य स्वागत: चतरखेड़ा की बेटी अनामिका रघुवंशी बनीं एएसआई , जश्न में डूबा... बानापुरा शराब दुकान में मिलावट का मामला मुख्यमंत्री तक पहुंचा माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत ‘‘वंदेमातरम्’’ गायन से हुई शराब दुकान पर मिलावट वीडियो के बाद हड़कंप, आबकारी विभाग दो दिन से कर रहा जांच 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाएं आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की मूर्ति लगाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्...

सोया तेल मिल में भीषण आग, बिल्डिंग में रहने वाले 40 से अधिक लोग फंसे

मकड़ाई समाचार भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के आजाद मार्केट स्थित सोया तेल मिल में मंगलवार सुबह 8:30 बजे अचानक आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड की दमकलें मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास करना शुरू कर दिया। करीब ढाई घंटे बाद आग में काबू पाया गया। तेल की मात्रा ज्‍यादा होने से आग भड़क गई थी और इससे बिल्डिंग में रहने वाले 40 से अधिक लोग फंस गए थे। वहीं आसपास करीब 150 लोग रह रहे थे। उनसे मकान खाली करवाया गया। वहीं बिल्डिंग में रह रहे लोगों को बाहर निकाला गया।

- Install Android App -

फायर अधिकारी रामेश्‍वर नील ने बताया कि शहर के तीन फायर स्‍टेशनों से 7 से अधिक दमकले और करीब 50 कर्मचारियों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया है। आजाद नगर की तीन मंजिला बिल्डिंग में नीचे सोया मिल संचालित हो रही थी। वहीं ऊपर कुछ लोग रह रहे थे। आसपास की बिल्डिंगों में भी लोग रह रहे थे। जिन्‍हें तत्‍काल बाहर निकालकर दूसरी जगह शिफ्ट करना प.डा। इंद्रपुरी निवासी रमेश कुमार चांवला की यह सोया मिल है। उन्‍होंने इस आगजनी में करीब एक करोड रुपये का नुकसान होने की आशंका जताई है।

प्रत्‍यक्षदर्शियों ने बताया कि आग बिल्डिंग के सामने लगे बिजली के मीटर में हुए शार्ट सर्किट के कारण लगी। इस दौरान कई बार धमाकों की भी आवाजें आई। बिल्डिंग में निर्माण कार्य जारी था इसके लिए आसपास लगी हरी कलर की नेट लगाई गई थी। इसमें आग लगने से ऊपर तक फैल गई। मंगलवारा थाना पुलिस ने आगजनी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बता दें कि बिल्डिंग में जाने और आने के लिए एक ही रास्‍ता था। जो कि बाहर की तरफ से था। इसके चलते आग में कुछ लोगों के फंसे होने की भी आशंका व्‍यक्‍त की गई थी लेकिन सभी को सकुशल बाहर निकाल लिया गया है। कोई जनहानी नहीं हुई है।