jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : आंगन मिलन सेवा में गूंजा सेहत का संदेश, महिलाओं को पोषण और एनीमिया से बचाव की दी जानकारी गांधी जयंती पर भाजपा ने दिया स्वच्छता का संदेश, झाड़ू लेकर मैदान में उतरे कार्यकर्ता वरिष्ठ अधिवक्ता के घर ऑफिस में मारपीट का आरोप, अधिवक्ता घायल; 7 लोगों पर मामला दर्ज छोटी हरदा के लाल रामविलास हुंडा को मिलेगा के.एफ. रुस्तमजी पुरस्कार हंडिया की दुकानों में बिजली तो भरपूर, पर कनेक्शन का हिसाब कौन बताएगा? गाँव वालों ने किया लाड़ली का भव्य स्वागत: चतरखेड़ा की बेटी अनामिका रघुवंशी बनीं एएसआई , जश्न में डूबा... बानापुरा शराब दुकान में मिलावट का मामला मुख्यमंत्री तक पहुंचा माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत ‘‘वंदेमातरम्’’ गायन से हुई शराब दुकान पर मिलावट वीडियो के बाद हड़कंप, आबकारी विभाग दो दिन से कर रहा जांच 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाएं

स्कूल बस और ट्रक आमने सामने से भिड़े, 15 से अधिक बच्चे घायल

मकड़ाई समाचार मुरैना। सरायछोला थाना क्षेत्र के तहत स्कूल की छुट्टी के बाद बच्चों को छोड़ने जा रही स्कूल बस पिपरई गांव के पास ट्रक से सामने से टकरा गई। जिससे बस में बैठे 15 से अधिक बच्चे घायल हाे गए। घायल बच्चों को तुरंत जिला अस्पताल लाया गया है। जहां पर उनका उपचार चल रहा है। पुलिस ट्रक ड्रायवर को तलाश रही है। पुलिस ने आरोपित ड्रायवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

- Install Android App -

घटनाक्रम के मुताबिक सरायछौला थाना क्षेत्र के भीमराव आंबेडकर स्कूल की बस छुट्टी के बाद बच्चाें को छोड़ने के लिए जा रहे थी। पिपरई गांव के पास सामने आ रहे ट्रक ने बस को सामने से ही टक्कर मार दी। जिससे बस में बैठे बच्चे घायल हो गए। टक्कर के बाद बच्चों की चीखपुकार मच गई। तुरंत ही एंबुलेंस से बच्चों को जिला अस्पताल लाया गया। जिला अस्पताल में बच्चों का उपचार चल रहा है। टक्कर के बाद ट्रक चालक ट्रक को छोड़कर भाग निकला। पुलिस आरोपित ट्रक ड्रायवर को तलाश रही है। सूचना मिलने पर बच्चों के स्वजन अस्पताल पहुंच चुके थे।