jhankar
ब्रेकिंग
जिले में पंचायत उप निर्वाचन हेतु संबंधित पंचायतों में 29 सितम्बर को सार्वजनिक अवकाश घोषित पौधारोपण कर वीर भगत सिंह को दी श्रद्धांजलि, युवाओं ने लिया राष्ट्र निर्माण व पर्यावरण संरक्षण का संक... पंधानिया में 2 अक्टूबर को आयोजित होगा अस्पृश्यता निवारण सद्भावना शिविर खुशियों की दास्तां : असिस्टेंट से एंटरप्रेन्योर बने टिमरनी के अर्पित सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार’ से नागरिकों को मिलेगा शासकीय योजनाओं का लाभ सेवा मेरा योगदान’ अभियान के तहत 2 से 10 अक्टूबर तक होंगे 9 सेवा कार्य आंगन मिलन सेवा अभियान के तहत ‘मेरी कहानी-मेरी सफलता’ लाभार्थी संवाद आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षित गर्भपात दिवस पर कार्यशाला सम्पन्न उज्जैन सिंहस्थ 2028 रोड चौड़ीकरण विवाद आज का सुविचार - 28 सितंबर 2026

स्व श्याम साकल्ले जी की द्वितीय पुण्यतिथि पर तस्वीर का अनावरण, जिला अधिवक्ता संघ को परिजनों ने स्मृति स्वरूप 11 हज़ार की राशि देने की घोषणा !

मकड़ाई समाचार हरदा। ज़िले की लोकप्रिय हस्ती, बहुमुखी प्रतिभा के धनी, कवि साहित्यकार स्वर्गीय श्री श्याम साकल्ले जी की द्वितीय पुण्यतिथि के मौक़े पर आज ज़िला अधिवक्ता संघ कक्ष हरदा में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर साकल्ले जी की तस्वीर का अनावरण किया गया। ज़िला न्यायाधीश श्री पी सी गुप्ता ने श्री श्याम साकल्ले की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किये। इस मौक़े पर श्री साकल्ले के परिजनों और मौजूद अधिवक्ताओं ने भी उनको पुष्प सुमन अर्पित किये। हरिमोहन शर्मा, अनिल गुहा, दिलीप मिश्रा, सुभाष पारे, श्रीमती रंजना भारद्वाज समेत कई अधिवक्ताओं ने इस मौक़े पर श्री साकल्ले जी से जुड़े अपने संस्मरण व्यक्त किए। लगभग सभी ने इस मौक़े पर श्री श्याम साकल्ले की कमी महसूस की। और उनके जाने को ज़िले के लिए एक अपूर्णीय क्षति बताया जिसे पूरा करना असंभव है ।

- Install Android App -

इस मौक़े पर अधिवक्ता राजेश पाराशर, बी एम पाराशर, दिनेश यादव, अनीस खान, अंचल पाराशर और प्रोफ़ेसर जयशिव उपरीत भी मौजूद रहे। परिवार की ओर से श्री साकल्ले जी की धर्मपत्नी, पुत्री और पुत्र भी मौजूद रहे। उनकी पुत्री श्रीमती ऋचा साकल्ले त्रिपाठी ने अपने पिता की रचनाओं का पाठ किया। और उनके छोटे पुत्र एडव्होकेट रोहित साकल्ले ने भी शब्द सुमन अर्पित किये। कार्यक्रम का संचालन ज़िला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष श्री अमर यादव ने किया। परिवार की ओर से श्री साकल्ले जी की स्मृति में ज़िला अधिवक्ता संघ को 11 हज़ार एक रुपये की राशि देने की घोषणा की गई ।