jhankar
ब्रेकिंग
जिले में पंचायत उप निर्वाचन हेतु संबंधित पंचायतों में 29 सितम्बर को सार्वजनिक अवकाश घोषित पौधारोपण कर वीर भगत सिंह को दी श्रद्धांजलि, युवाओं ने लिया राष्ट्र निर्माण व पर्यावरण संरक्षण का संक... पंधानिया में 2 अक्टूबर को आयोजित होगा अस्पृश्यता निवारण सद्भावना शिविर खुशियों की दास्तां : असिस्टेंट से एंटरप्रेन्योर बने टिमरनी के अर्पित सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार’ से नागरिकों को मिलेगा शासकीय योजनाओं का लाभ सेवा मेरा योगदान’ अभियान के तहत 2 से 10 अक्टूबर तक होंगे 9 सेवा कार्य आंगन मिलन सेवा अभियान के तहत ‘मेरी कहानी-मेरी सफलता’ लाभार्थी संवाद आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षित गर्भपात दिवस पर कार्यशाला सम्पन्न उज्जैन सिंहस्थ 2028 रोड चौड़ीकरण विवाद आज का सुविचार - 28 सितंबर 2026

हंडिया : राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा पर धार्मिक नगरी हंडिया में रही धूम, नर्मदा स्नान पूजन अर्चन और भंडारे का हुआ आयोजन

हंडिया : सोमवार को श्री अयोध्या जी में नवनिर्मित राममंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के साथ मंदिर निर्माण का संकल्प पूर्ण हुआ,इस शुभ अवसर पर धार्मिक नगरी हंडिया में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ रही पूरा नगर राममय नजर आ रहा था,ऐसा प्रतीत हो रहा था जैसे प्रभु श्री रामचन्द्र 14 वर्ष के वनवास के बाद लौट रहे हों।

श्रद्धालुओं के द्वारा अल सुबह से ही नर्मदा स्नान किया जाने लगा था स्नान उपरांत श्रद्धालुओं द्वारा विभिन्न मंदिरों में पहुंचकर पूजन पाठ किया गया।
भव्य उत्सव के प्रसंग पर शंकर मंदिर पुराना थाना ग्राउंड हंडिया में सुबह भगवान का पूजन हुआ और महाआरती कर भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने भोजन प्रशाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

- Install Android App -

आयोजन समिति के प्रहलाद सिंह खत्री ने कहा कि राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर पूरे क्षेत्र के राम भक्तों में आस्था के साथ ही उत्साह की लहर है,इस अवसर पर क्षेत्र में कई जगह राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के उत्सव को मनाने के लिए राम भक्तों ने अपने-अपने स्तर से अपनी तैयारी की थी,इसी कड़ी में शंकर मंदिर पुराना थाना ग्राउंड हंडिया में हम सभी रामभक्तों की ओर से भी भंडारे का आयोजन किया गया,लोगों में भी भरपूर उत्साह देखने को मिला रहा है।

इस दौरान जय श्री राम के जयकारों के साथ सभी भक्तों ने भी खुशी का इजहार किया।  समाजसेवी श्री खत्री ने कहा कि यह हमारे लिए गर्व का विषय है। हम लोग सनातन धर्म और मंदिर निर्माण तथा प्राण-प्रतिष्ठा से उत्साहित हैं,और हम सभी को बहुत अच्छा लग रहा है।