jhankar
ब्रेकिंग
शुद्ध के लिए युद्ध: मिलावटखोरों के खिलाफ अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की जागरण रैली, कलेक्टर के नाम सौं... हनीफाबाद स्कूल में प्लास्टर गिरने से घायल छात्रा प्रियांशी से मिलने पहुंचे कलेक्टर मूंग उपार्जन को लेकर किसान उग्र, विधायक निवास के बाहर किया प्रदर्शन , विधायक ने कहा - मुख्यमंत्री से... हरदा में किसानों का उग्र आंदोलन: मूंग खरीदी और ई-टोकन व्यवस्था के विरोध में नेशनल हाईवे जाम, पहले दि... मांधाता के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व सैनिक भीम सिंह गुर्जर को मिली बड़ी जिम्मेदारी भाजपा सैनिक प्... 15 जुलाई को MP में अपराध और दुर्घटना की ताजा खबरें टीकमगढ़: पीडीएस के गेहूं में निकली सिर की हड्डी, हड़कंप के बाद दुकान सील जयपुर: 7 लाख में मां की सुपारी देकर बेटी ने रच दी हत्या की साजिश, पुलिस ने खोली परतें हरदा: अवैध मड पंप पर सिर्फ ₹5000 का जुर्माना, अमर रोचलानी ने उठाए सवाल, बोले- पूरे तंत्र की हो निष्प... मुरैना: "साली को घुमाने" के शक में जीजा को पेड़ से बांधकर बेल्ट और डंडों से पीटा, पत्नी के सामने दी ...

हंडिया / हरदा : लापरवाही – प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए बनाया गया अस्थायी कुंड अभी तक खुला पड़ा, सड़ रहा पानी, बीमारी फैलने व दुर्घटना की आशंका !

हंडिया – हरदा : नर्मदा तट स्थित रिद्धनाथ घाट पर एक माह पूर्व बना अस्थायी विसर्जन कुंड फिलहाल खुला पड़ा है।

इसमें प्रतिमाओं के बचे अंश के साथ रुका हुआ पानी सड़ रहा है। इससे जहां बीमारी फैलने का अंदेशा है वहीं गड्ढा बड़ा होने से दुर्घटना होने की आशंका भी बनी हुई है।

गांव के पूनम केवट और हीरालाल लोधी ने कहा कि इस कुंड का पानी सड़ने लगा है। जिससे बदबू आ रही है और प्रतिमाएं भी अस्त-व्यस्त स्थिति में पड़ी हुई हैं।
प्रतिदिन पूजन व स्नान करने आने वाले श्रद्धालुओं में काफी रोष है।

- Install Android App -

◆ क्या कहा तहसीलदार हंडिया ने –

जहां तक मुझे पता है गणेश प्रतिमा विसर्जन के बाद अमावस्या आई थी और तब कुंड पंचायत के माध्यम से बुझा दिया गया था। नवरात्रि के बाद यदि पंचायत ने नहीं भरा है। तो हम उनके माध्यम से बंद करवा देगें क्योंकि हम निर्वाचन के कार्यों में लगे थे । हंडिया पंचायत में यह काम पंचायत का है उनसे ही आज बंद करवाते हैं ।

● हरदा मकड़ाई एक्सप्रेस ऑफिस से –

तहसीलदार महोदया को जब इस शिकायत पर ध्यान दिलाया तो उन्होंने व्हाट्सएप्प पे उपर्युक्त कथन के साथ यह भी कहा कि ‘आप भी जागरूक नागरिक हैं, पंचायत का सहयोग कर कुंड खुला हुआ है तो उसे बन्द करवाएं।