jhankar
ब्रेकिंग
पोषण माह में बच्चों व माताओं को संतुलित आहार की दी जानकारी खेत में काम करने वाली महिला से दुष्कर्म का आरोप, पति को जहर देने का मामला दर्ज 12 घंटे में लूट का खुलासा पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, मोबाइल-पैसे व वारदात में प्रयुक्त व... जुलूस में डीजे का शोर… फिर पुलिस की कार्रवाई, दो डीजे वाहन जब्त हरदा न्यायालय में मेगा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित, 159 लोगों के लिए गए ब्लड सैंपल UPI पेमेंट 2000 से ज्यादा पर चार्ज का भ्रम पीथमपुर में बड़ा औद्योगिक हादसा - नाइट्रोजन रिसीवर टैंक फटने से 3 मजदूर बुरी तरह झुलसे मुख्यमंत्री युवा अन्नदूत योजना के वाहन संचालक परेशान भगवान बलराम जयंती पर भारतीय किसान संघ ने मनाया उत्सव, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन आज का सुविचार: बीती ताहि बिसार दे, आगे की सुध लेय

हंडिया:माँ नर्मदा के पवित्र तट पर ब्राह्मणों के द्वारा श्रावणी उपाकर्म संपन्न हुआ,,

हंडिया।ब्राह्मणों के श्रेष्ठ श्रावणी उपाकर्म विधान बुधवार को श्रद्धा भक्ति के साथ किया गया।ब्राह्मण देवताओं ने मां नर्मदा के हंडिया स्थित सड़क घाट पर पवित्र स्नान,तर्पण,पूजन कर अपनी परंपरा को विधिपूर्वक आगे बढाया, पंडित प्रदीप गीते ने बताया कि पंडित श्री राजेश जी महाराज के सानिध्य में ब्राह्मणों ने मां नर्मदा के सड़क घाट पर उपाकर्म आयोजित किया,मुख्य आचार्य श्री राजेश जी महाराज ने ब्राह्मणों का मुख्य पर्व श्रावणी उपाकर्म कराया,सर्वप्रथम ब्राह्मणों को पंचगव्य द्वारा दैहिक शुद्धि करायी गई,मां अरुंधति पूजन, सप्तऋषि पूजन, ऋषि तर्पण, पितर तर्पण, धर्मराज पूजन, दशविधि स्नान, यज्ञोपवीत संस्कार पूजन आदि ब्रह्म कर्म किए गए,

- Install Android App -

महाराज ने कहा यह यज्ञ प्राचीन समय से चला आ रहा है।इस यज्ञ को करने मात्र से जो भी अशुद्धता वर्ष भर में हो जाती है तथा जाने अनजाने में जो भी पाप कर्म हो जाते हैं, उन सभी पापो की शुद्धि इस कर्म को करने मात्र से हो जाती है।