jhankar
ब्रेकिंग
पोषण माह में बच्चों व माताओं को संतुलित आहार की दी जानकारी खेत में काम करने वाली महिला से दुष्कर्म का आरोप, पति को जहर देने का मामला दर्ज 12 घंटे में लूट का खुलासा पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, मोबाइल-पैसे व वारदात में प्रयुक्त व... जुलूस में डीजे का शोर… फिर पुलिस की कार्रवाई, दो डीजे वाहन जब्त हरदा न्यायालय में मेगा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित, 159 लोगों के लिए गए ब्लड सैंपल UPI पेमेंट 2000 से ज्यादा पर चार्ज का भ्रम पीथमपुर में बड़ा औद्योगिक हादसा - नाइट्रोजन रिसीवर टैंक फटने से 3 मजदूर बुरी तरह झुलसे मुख्यमंत्री युवा अन्नदूत योजना के वाहन संचालक परेशान भगवान बलराम जयंती पर भारतीय किसान संघ ने मनाया उत्सव, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन आज का सुविचार: बीती ताहि बिसार दे, आगे की सुध लेय

हरदा : अपनी व्यक्तिगत नवीनतम जानकारी को आधार के डाटा में अपडेट करवाएं, कलेक्टर श्री गर्ग ने नागरिकों से की अपील

हरदा : कलेक्टर श्री ऋषि गर्ग ने नागरिकों से अपील की है कि ऐसे नागरिक, जिनके आधार पंजीयन को 10 वर्ष पूर्ण हो चुके है, वे अपने व्यक्तिगत नवीनतम विवरण को आधार के डाटा में अपडेट करवा लें ताकि यूआईडीएआई की सेंट्रल आइडेंटिटीज डेटा रिपॉजिटरी में नागरिकों का नवीनतम डाटा सुरक्षित अपडेट रह सके। यूआईडीएआई ने आधार कार्ड धारकों के डाक्यूमेंट अपडेशन के लिये ‘अपडेट डॉक्यूमेंट’ की एक नई सुविधा विकसित की है। नागरिक इस सुविधा को ‘‘माय आधार’’पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन एक्सेस कर 30 जून तक डॉक्यूमेंट अपडेट निःशुल्क कर सकते है। इस नई सुविधा से नागरिक अपने आधार में व्यक्तिगत पहचान के प्रमाण, फोटो, अपने डाक के पते के प्रमाण दस्तावेजों को अद्यतन कर सकते है। इसके अतिरिक्त नागरिक आधार सेंटर पर जाकर भी डॉक्यूमेंट अपडेट करा सकते है। इस हेतु कियोस्क संचालक को 50 रूपये शुल्क देय होगा।