हरदा : कलेक्टर श्री ऋषि गर्ग ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में गेंहू उपार्जन कार्य की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में उन्होंने कहा कि बुधवार को ग्राम चौपाल में ग्रामीणों ने गहाल की उचित मूल्य की दुकान पर मिट्टी युक्त गेहूं वितरण की शिकायत की थी। इसकी जांच की जाए, और दोषी व्यक्ति के विरुद्ध कार्यवाही की जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि उपार्जन उपार्जन केंद्रों का संबंधित अधिकारियों द्वारा समय-समय पर निरीक्षण किया जाए। बैठक में कलेक्टर श्री गर्ग ने कहा कि समर्थन मूल्य पर गेहूं बेचने वाले किसानों के भुगतान तथा स्लाट बुकिंग संबंधी सी एम हेल्प लाइन की शिकायतों का त्वरित निराकरण किया जाए।
बैठक में अपर कलेक्टर श्री प्रवीण फुलपगारे, अपर कलेक्टर श्री डी के सिंह, डिप्टी कलेक्टर श्री आशीष खरे, उपसंचालक कृषि श्री एम.पी.एस. चन्द्रावत, जिला आपूर्ति अधिकारी श्री एस बी वर्मा सहायक आयुक्त सहकारिता श्री वासुदेव भदोरिया के अलावा मंडी सचिव श्री संजीव श्रीवास्तव एवं नागरिक आपूर्ति निगम तथा वेयरहाउस कारपोरेशन के अधिकारी भी उपस्थित थे।