jhankar
ब्रेकिंग
हरदा से बड़ी खबर : रहटगांव में दो घटनाओं से सनसनी: अजनाल नदी किनारे मिला कंकाल, बड़झिरी-बोबदा के बीच... आज 27 सितंबर रविवार को देश का मौसम - उत्तर भारत में झमाझम बारिश का अलर्ट आज 27 सितंबर, रविवार सुबह की देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरें एक नजर में मकडाई एक्सप्रेस 24 के साथ विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने में प्रतिभा की अहम भूमिका- केंद्रीय राज्य मंत्री उइके खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, चने-फुटाने का ठेला लगाने वाले फूलचंद कहार की बदली... हरदा में निमाड़ की कलाओं का दो दिवसीय ‘खेती खेड़ो हरि नाम की............’ उत्सव का होगा आयोजन सेवा संकल्प अभियान के तहत 104 आंगनवाड़ी केंद्रों पर आयोजित हुआ ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम धार्मिक आयोजनों में हथियारों के प्रदर्शन पर प्रतिबंध शिक्षा के साथ संस्कार और नैतिक मूल्यों को जीवन में उतारें विद्यार्थी स्व. जतिन सिंह बघेल की प्रथम पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर, 37 यूनिट रक्तदान

हरदा कुकरावद: मटकुल नदी में आई बाढ़ बह गई दो सैकड़ा भेड़, दो दर्जन की हुई मौत,

ग्रामीणों ने जान पर खेलकर

कई भेड़ ऊंट को बचाया, गडरियो को सुरक्षित स्थान पर भिजवाया

हरदा। दो दिनो से लगातार जिले में हो रही भारी बारिश के कारण पूरा जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया। नदियों में आई बाढ़ के बाद आसपास के खेत जल मग्न हो गए। खेतो में खड़ी फसल भी बह गई। वही करीबी ग्राम कुकरावद में मटकुल नदी के किनारे एक किसान ओम जाट का खेत है। खेत में पिछले दो से तीन दिनो से राजस्थान राज्य के पाली जिले के गाडर वाले अपनी भेड़ों को खेत में बिठाए हुए थे। बीते 24 घंटे से लगातार हो थी भारी बारिश से रात में नदी में बाढ़ के पानी से खेत के अंदर भी चार से पांच फीट पानी भर गया। जिसके कारण गडरियो का सभी गृहस्थी का सामान खराब हो गया। वही भेड़ ऊंट पानी में फंस गए। इस दौरान सुबह ग्रामीणों को जानकारी लगने पर सुलतानपुर के युवाओं ने जान पर खेलकर उन लोगो को रेस्क्यू कर बचाया। ग्रामीण युवा विनोद भिलाला ने बताया कि 8 ऊंट और कई भेड़ को हम बचाने में सफल हुए। लेकिन ग्रामीणों के पहुंचने से पहले उ सुबह सुबह लगभग दो सैकड़ा भेड़ नदी के पानी में बह गई वही दो दर्जन भेड़ की मृत्यु हो गई। वही बाढ़ के कारण उनका लाखो रुपए का नुकसान हो गया। उनकी आंखों के सामने भेड़ पानी में बह गई तो कइयो ने दम तोड दिया। इससे डेरे वाले व्यथित हो गए।

- Install Android App -

उधर घटना की जानकारी कृषि मंत्री पटेल को लगने के बाद उन्होंने जिले के अधिकारियों को मौके पर जाने को कहा गया है। लेकिन अभी नदी नाले उफान पर होने के कारण मार्ग बंद है। फिलहाल ग्रामीणों ने उन्हें सुरक्षित स्थान पर निकाल लिया है।

इन ग्रामीणों ने बचाई जान

विनोद भिलाला, रामकृष्ण भिलाला, प्रकाश दानी मोटू खान, फोजी ढाबी, लखन सोलंकी मनीष भिलाला सुनील भिलाला गोलू भिलाला, सहित अन्य तीस ग्रामीणों ने जान जोखिम में डालकर भेड़ों उंटो की जान बचाई।

[