jhankar
ब्रेकिंग
नवजात की मौत के बाद बघेल अस्पताल पर आरोप, संचालक की सोशल मीडिया पोस्ट और वीडियो ने बढ़ाई चर्चा !   मुख्यमंत्री के हरदा दौरे पर NSUI दिखाएगी काले झंडे, प्रत्यक्ष चुनाव की मांग मुख्यमंत्री मोहन यादव के हरदा आगमन पर यातायात डायवर्सन प्लान जारी हंडिया में अवैध अतिक्रमण का मामला: उपसरपंच पर ₹20 हजार लेने का आरोप, जगह हटाई लेकिन रकम वापस नहीं हु... विद्यार्थियों को दी गई कानूनी अधिकारों और बाल संरक्षण अधिनियमों की जानकारी मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 6 प्रकरण दर्ज रोजगार स्वरोजगार मेला ‘युवा संगम’ में 33 युवाओं का प्राथमिक चयन हुआ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 9 अक्टूबर को हरदा आयेंगे 9 वें पोषण पखवाड़ा का जिला स्तरीय समापन कार्यक्रम आयोजित ऑपरेशन-100 में बड़ा खुलासा, नशा तस्करी में शिक्षक से लेकर NSG कमांडो तक शामिल

हरदा : ग्राम कमताड़ा में क्लस्टर स्तरीय क्रेडिट कैम्प सम्पन्न

हरदा : बैंकर्स और उद्योग विभाग द्वारा गुरूवार को विकासखण्ड हरदा की ग्राम पंचायत कमताड़ा में क्लस्टर स्तरीय क्रेडिट कैम्प आयोजित किया गया। महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र हरदा ने बताया कि शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित स्वरोजगार योजनाओं के कुल 8 प्रकरणों में 11.79 लाख रूपये की सहायता राशि वितरित की गई। शिविर में मुख्यमंत्री पथ विक्रेता योजना के तहत 1 हितग्राही को 10 हजार रूपये, पशुपालन क्रेडिट कार्ड के तहत 6 हितग्राहियों को कुल 6.69 लाख रूपये तथा किसान क्रेडिट कार्ड योजना के तहत 1 हितग्राही को 5 लाख रूपये की सहायता राशि वितरित की गई। इसके अलावा शिविर में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत 1 हितग्राही को 1.42 लाख रूपये, मुख्यमंत्री ग्रामीण पथ विक्रेता योजना के तहत 1 हितग्राही को 10 हजार रूपये, मछली पालन क्रेडिट कार्ड योजना के तहत 1 हितग्राही को 23 हजार रूपये, डॉ. भीमराव अम्बेडकर आर्थिक कल्याण योजना के तहत 1 हितग्राही को 1 लाख रूपये की राहत राशि के प्रकरण स्वीकृत किये गये। शिविर में विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं के तहत कुल 17.45 लाख रूपये के 11 प्रकरण तैयार कराये गये।